Advertisement

हार की हताशा में INDIA गठबंधन अराजकता की राजनीति कर रहा- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विरोधी दलों को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हार के नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. इसकी हताशा में उनकी राजनीति अराजकता में बदल गई है.

Yogi Adityanath
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट लिखा और विरोधियों को निशाने पर लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है. सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पदयात्रा भी करेंगे. इसको लेकर उन्होंने कहा कि हम 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होऊंगा.

हार का नया रिकॉर्ड बना रहा INDIA गठबंधन- सीएम
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल गई है. इनके नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव है. जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है.

गोरखपुर में नितिन नवीन के साथ पदयात्रा करेंगे मुख्यमंत्री-
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अराजकता के विरुद्ध जनजागरण और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा का संकल्प लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ गोरखपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में सहभागिता करूंगा.

लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा- सीएम
मुख्यमंत्री ने एक तरफ कांग्रेस व इंडी गठबंधन की अराजकता पर सवालिया निशान उठाया तो दूसरी तरफ देशवासियों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में हम भारत के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement