Advertisement

क्या समाजवादी पार्टी के बागी ठाकुर विधायकों की एंट्री से बिगड़ेगा बीजेपी का समीकरण? ब्राह्मण लीडर्स को कैसे साधेगी पार्टी?

जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सूबे की सियासत का पारा चढ़ता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के 3 बागी विधायक 14 अक्टूबर को बीजेपी में शामिल होंगे. लेकिन बीजेपी के सामने गौरीगंज और गोसाईगंज सीट पर समीकरण बिगड़ने की आशंका है.

Rakesh Pratap Singh and Abhay Singh (Photo/Facebook)
कुमार अभिषेक
  • लखनऊ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

14 अक्टूबर को सपा के 3 बागी विधायकों की भाजपा में जॉइनिंग होगी. यह जॉइनिंग अमेठी में हो रही है, जिसमें राकेश सिंह अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी यह तीनों विधायक बीजेपी ज्वाइन करेंगे. लेकिन इनकी जॉइनिंग के साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया कि क्या यह अपनी जीती हुई सीट से ही चुनाव में जाएंगे? क्या बीजेपी ने इन्हें इनकी सीट गौरीगंज और गोसाईगंज से ही टिकट देने का वादा कर दिया है? अगर गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह और अयोध्या के गोसाईगंज से अभय सिंह को टिकट मिलता है तो भाजपा से इन दोनों सीटों से लड़ चुके दो ब्राह्मण चेहरों का क्या होगा?

गौरीगंज और गोसाईगंज की सीट कैसे साधेगी बीजेपी?
अभय सिंह के खिलाफ गोसाईगंज से बीजेपी के खब्बू तिवारी चुनाव लड़े थे. अयोध्या और अवध के इलाके में इनका बड़ा प्रभाव माना जाता है और ब्राह्मणों के नेता के तौर पर इनकी पहचान है. ऐसे में बीजेपी ने अगर अभय सिंह को गोसाईगंज की सीट दे दी तो क्या वह खब्बू तिवारी की नाराजगी मोल लेगी? इसी तरीके से अगर अमेठी के गौरीगंज से बीजेपी ने राकेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बना दिया तो बीजेपी से चुनाव लड़े चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी क्या करेंगे? चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी जिला के के बड़े ब्राह्मण नेता हर हैं. अमेठी में इनका अच्छा प्रभाव है. बीएसपी से विधायक और मंत्री रह चुके हैं. बाद में स्मृति ईरानी इन्हें बीजेपी में लेकर आई थी.

ब्राह्मण उम्मीदवारों की नाराजगी मोल लेगी बीजेपी?
अब अगर इन दोनों ब्राह्मण चेहरों ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर दी तो बीजेपी के लिए सिर्फ दो सीट ही नहीं, अवध क्षेत्र का पूरा नैरेटिव खराब हो जाएगा और यह लगेगा कि भाजपा ने ब्राह्मणों का टिकट काट दिया और ठाकुरों को दे दिया, जो आरोप समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा पर लगा रही है.

क्या है बीजेपी का प्लान?
ऐसे में बीजेपी की क्या योजना है. क्या बीजेपी इन दोनों नेताओं को किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ाएगी या फिर दोनों ब्राह्मण चेहरे बीजेपी के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे. अमेठी का समीकरण समझ लीजिए. अमेठी की 5 सीटों में भाजपा पहले ही दो सीटों पर ठाकुर और दो रिजर्व सीटों पर दलित लड़ा चुकी है. जबकि अमेठी के इसी गौरीगंज सीट पर ब्राह्मण चेहरा चुनाव में रहा है. ऐसे में बीजेपी को चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी को या तो किसी सीट से चुनाव लड़ना होगा. लेकिन अगर बीजेपी ने टिकट काट दिया तो अवध में नुकसान भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement