अंडरवर्ल्ड के डर से बॉलीवुड छोड़कर रातों-रात गायब हो गई थी 90s की ये एक्ट्रेस, नंबर भी बदल डाला था

डरवर्ल्ड के कारण कई बॉलीवुड सेलेब्स का करियर भी बर्बाद हुआ है। इन्हीं में से एक नाम है एक्ट्रेस साक्षी शिवानंद का. बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड के दबदबे के कारण साक्षी इतनी ज्यादा खौफ में आ गई थी कि वे बॉलीवुड छोड़कर रातों-रात गायब हो गई थीं

Sakshi Shivanand
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

90 के दशक में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों की चर्चा अक्सर होती रही है. हाल के दिनों में करण जौहर और कपिल शर्मा को मिली धमकियों के किस्से फिर सामने आए हैं. इसी बीच अभिनेत्री साक्षी शिवानंद का पुराना इंटरव्यू भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने बताया था कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक अनुभव ने उनका पूरा बॉलीवुड करियर बदल दिया.

साउथ से बॉलीवुड और फिर वापसी
साक्षी शिवानंद ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में तेलुगु फिल्म Anna Vadina से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया और विनोद खन्ना की जन्म कुंडली, महेश भट्ट की पापा कहते हैं और धर्मेंद्र की जियो शान से जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि बॉलीवुड में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में वापसी की और वहां चिरंजीवी, ममूटी और अरविंद स्वामी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया.

Sakshi Shivanand

सैफ अली खान के साथ फिल्म मिली
कुछ समय बाद साक्षी को फिर हिंदी फिल्मों में वापसी का मौका मिला. उन्होंने आपको पहले भी कहीं देखा है और गोविंदा के साथ जहां जाएगा हमे पाएगा जैसी फिल्मों में काम किया. इसी दौरान उन्हें सैफ अली खान के अपोजिट फिल्म तुम ऑफर हुई. लेकिन इसी फिल्म के दौरान उन्हें पता चला कि फिल्म के प्रोड्यूसर के कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं. 

नंबर बदलकर गायब हो गई थीं साक्षी
साक्षी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह इस बात से बुरी तरह डर गई थीं. उन्होंने कहा था, 'मुझे बताया गया कि उस समय बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का काफी प्रभाव था. मैं पूरी तरह घबरा गई थी और वहां से निकलकर तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करने चली गई. साक्षी ने बताया कि डर की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी और लोगों से संपर्क तक तोड़ दिया. यहां तक कि उन्होंने अपना फोन नंबर भी बदल लिया था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह उस समय डरकर भागी नहीं होतीं, तो शायद बॉलीवुड में आगे काम करती रहतीं.

90 के दशक में कई सितारों को मिली थीं धमकियां
सिर्फ साक्षी शिवानंद ही नहीं, बल्कि 90 के दशक में कई फिल्मी हस्तियां अंडरवर्ल्ड की धमकियों का सामना कर चुकी हैं. वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता David Dhawan को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली थी. फोन पर कहा गया था कि वे बंदूक लेकर आएंगे, जिसके बाद डेविड धवन को कुछ समय के लिए दूसरी जगह रहना पड़ा था.

वहीं फराह खान ने भी खुलासा किया था कि करण जौहर को उनकी फिल्म कुछ कुछ होता है की रिलीज से पहले अंडरवर्ल्ड से डराने वाली धमकियां मिली थीं. यहां तक कि करण जौहर फिल्म का प्रीमियर कैंसल करने तक का सोच रहे थे.

साक्षी शिवानंद की आखिरी बड़ी फिल्म 2014 की कन्नड़ फिल्म Paramashiva थी. हालांकि उनका यह खुलासा आज भी बॉलीवुड के उस दौर की काली सच्चाई की याद दिलाता है, जब फिल्म इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का साया काफी गहरा माना जाता था.

 

Read more!

RECOMMENDED