Advertisement

61 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? 48 वर्षीय गौरी स्प्रैट संग इस दिन लेंगे फेरे, शाहरुख-सलमान भी होंगे गवाह

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दो तलाक के बाद आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 61 साल के एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जिनकी उम्र 48 साल है, उनके साथ नया जीवन शुरू कर सकते हैं. इस शादी में परिवार के करीबी लोग और उनके खास दोस्त भी नजर आ सकते हैं.

Amir Khan marry 3rd time
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद सींपल और पारिवारिक होगा, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल होंगे. हालांकि, अभी तक आमिर, गौरी या दोनों की टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

शादी को लेकर चर्चाओं के बीच यह भी कहा जा रहा है कि आमिर के करीबी दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान भी समारोह में नजर आ सकते हैं. हालांकि मेहमानों की अंतिम सूची अभी सामने नहीं आई है.

आमिर खान की पहली शादी और बच्चे
आमिर खान की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी. दोनों की लव मैरेज थी और उनका रिश्ता करीब 16 साल तक चला और फिर 2002 में उन्होंने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया. इस शादी से आमिर के दो बच्चे हुए जुनैद खान और इरा खान.

दूसरी शादी किरण राव से
पहली शादी टूटने के बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की. किरण पेशे से निर्माता और निर्देशक हैं. दोनों ने कई साल साथ बिताए और 2021 में अलग होने का फैसला किया. इस रिश्ते से उनका एक बेटा है, आजाद खान राव. अलग होने के बावजूद दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं.

कब शुरू हुई गौरी स्प्रैट के साथ लव स्टोरी?
आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं. हालांकि, दोनों बीच में केवल एक अच्छे दोस्त थे. लेकिन कुछ दिन पहले दोनों फिर से मिले और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. मार्च 2025 में आमिर अपने 60वें जन्मदिन से पहले गौरी को पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टनर के तौर पर मीडिया से मिलवाया था.

हालांकि आमिर ने खुद बताया था कि वह और गौरी करीब डेढ़ साल से रिश्ते में हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों 2023-24 के आसपास दोबारा करीब आए और तभी से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. तब से दोनों कई मौकों पर साथ भी नजर आ चुके थे.

अब सबकी नजर आधिकारिक ऐलान पर
फिलहाल शादी की खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. अगर यह खबर सही साबित होती है, तो आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधते नजर आ सकते हैं. हालांकि अंतिम तस्वीर तब साफ होगी जब अभिनेता या उनकी टीम की ओर से आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement