Advertisement

परिवार को समय न दे पाने के कारण फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे आमिर खान, फिर इस तरह बदला फैसला

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने ऐसे खुलासा किया जिससे उनके सभी चाहने वालों को एक पल के लिए झटका लग सकता है. क्योंकि उनका कोई भी फैन यह कल्पना नहीं कर सकता है कि आमिर फिल्में करना छोड़ सकते हैं.

Aamir Khan (Photo: Wikipedia)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST
  • परिवार को समय न देने के कारण परेशान हुए आमिर
  • सोच ली थी फिल्में छोड़ने तक की बात

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. पर हाल ही में आमिर खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, पीटीआई के मुताबिक, आमिर खान ने खुलासा किया है कि पिछले दो सालों में उनके जीवन में एक ऐसा भी समय आया था जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने को मन बना लिया था. 

हाल ही में एक कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए आमिर ने यह कहा. उनका कहना है कि उन्होंने महसूस किया कि वह अपने काम के लिए सेल्फिश हो रहे हैं और अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं. खासकर अपने बच्चों को. 

आमिर को जब इस बात को अहसास हुआ तो उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने मन बना लिया कि वह फिल्में छोड़ देंगे. पर किरण राव ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. 

बच्चों के समझाने पर बदला फैसला:

आमिर के बच्चों और किरण राव ने उन्हें समझाया कि वह गलत कर रहे है. किरण ने उनसे कहा कि फिल्में उनका हिस्सा हैं. इसलिए उन्हें ऐसा कोई कदम उठाने से पहले सोचने की जरूरत है. उनके बच्चों ने उन्हें काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाने की सलाह दी. 

आमिर का कहना है कि पिछले दो साल उन सब के लिए मुश्किल थे. पर अब उन्होंने खुद में काफी बदलाव किए हैं और कर रहे हैं. आमिर जल्द ही "लाल सिंह चड्ढा" फिल्म में दिखाई देंगे, जो टॉम हैंक्स की "फॉरेस्ट गंप" की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement