Advertisement

Ira-Nupur Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा ने शादी के लिए चुनी 'नो गिफ्ट पॉलिसी'...कौन-कौन से सेलेब्स होंगे शामिल, क्या है पूरा कार्यक्रम, जानिए

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी 3 जनवरी को रही है. आइरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में अपनी शादी रजिस्टर कराएंगी और फिर महाराष्ट्रियन रिति-रिवाज से शादी होगी.

Ira and Nupur
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

आमिर खान की बेटी आइरा खान की अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ आज यानी 3 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आइरा और उनके बॉयफ्रेंड की रजिस्ट्रार मैरिज होगी. इसके बाद रिसेप्शन का प्रोग्राम रखा गया है जिसमें तकरीबन 900 लोग शामिल होंगे. इसके बाद बिग फैट वेडिंग 4-5 दिन के बाद 8 जनवरी के दिन राजस्थान के उदयपुर में होगी.

चुना 'नो गिफ्ट' ऑप्शन
शादी की तैयारियों के अलावा गिफ्ट्स और मेहमानों को लेकर कई सारी खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होने वाली दुल्हन आइरा ने उपहार मिलने वाली रीति को लेकर एक नया ऑप्शन चुना है. जी हां, आइरा ने 'नो गिफ्ट' ऑप्शन चुना है जिसके तहत उन्हें दिए जाने वाले गिफ्ट्स के बजाय उन्हें एनजीओ में दान करें. आइरा मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन, अगात्सू के संस्थापक और सीईओ के रूप में काम करती हैं. 

आइरा और नूपुर 3 जनवरी, 2024 को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे. कपल की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. बताया जा रहा है कि पहले दोनों की एक रजिस्टर शादी होगी. इसके बाद शादी की अन्य रस्में होंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा.

कौन हैं नुपुर शिखरे?
नुपुर का जन्म 17 अक्टूबर 1985 को पुणे में हुआ था. नुपुर पेशे से एक सेलिब्रिटी ट्रेनर हैं. दोनों की मुलाकात कोविड के दौरान हुई थी. उस दौरान आइरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं. नुपुर ने नवंबर 2022 में एक इवेंट के दौरान इरा को प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था.

किन सेलेब्स को किया गया इन्वाइट
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर में होने वाली बिग फैट वेडिंग में सिर्फ खान और शिखरे परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे. लेकिन 13 जनवरी को जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित होने वाली रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स आएंगे. इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन खबर है कि आमिर खान को सायरा बानो और सलमान खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया था.

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement