Advertisement

Bigg Boss 20: 'मूंछ न रखने वाले मर्द नहीं' वाले बयान पर घिरे आसिफ खान, गौहर खान ने कहा- मर्दानगी व्यवहार से होती है

आसिफ ने कहा कि वे राजस्थान से आते हैं और मूंछ उनकी पहचान है. उन्होंने कहा कि वे मूंछ नहीं रखने वाले लोगों को मर्द नहीं मानते. उनका कहना था कि इसी वजह से उनकी दाढ़ी-मूंछ का स्टाइल भी ऐसा है.

Bigg Boss 20
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

रियलिटी शो Bigg Boss 20 में इस वक्त कंटेस्टेंट आसिफ खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. 'पंचायत' फेम एक्टर को पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी फटकार लगाई थी. अब एक बार फिर आसिफ के एक बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इस बार उन्होंने मर्दानगी को मूंछों से जोड़ते हुए ऐसी बात कही, जिस पर बिग बॉस-7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने भी सवाल उठाए हैं.

मूंछ को मर्दों की पहचान बताया
दरअसल, हाल के एपिसोड में घर के सदस्यों के बीच एक टास्क के दौरान यंग डीएसए और उनके ग्रुप को लेकर चर्चा हुई. गुल्लू ने यंग डीएसए को रिजेक्टेड स्टांप लगाया. उसका कहना था कि यंग को लगता है कि वह पूरा घर चला रहा है, जबकि ऐसा नहीं है. इसके बाद यंग के ग्रुप में शामिल सदस्यों और उनके व्यवहार को लेकर भी चर्चा हुई. इसी दौरान आसिफ खान ने यंग का बचाव करते हुए मूंछों को लेकर अपनी राय रखी.

आसिफ ने कहा कि वे राजस्थान से आते हैं और मूंछ उनकी पहचान है. उन्होंने कहा कि वे मूंछ नहीं रखने वाले लोगों को मर्द नहीं मानते. उनका कहना था कि इसी वजह से उनकी दाढ़ी-मूंछ का स्टाइल भी ऐसा है.

गौहर खान ने आसिफ को सोशल मीडिया पर फटकारा
आसिफ के इस बयान पर गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब आसिफ का एक्टिंग करियर अच्छा चल रहा है तो उन्हें शो में ऐसी सोच और व्यवहार दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी. गौहर ने कहा कि जब घर की एक लड़की दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से बात कर रही थी, तब आसिफ उस बातचीत को एंजॉय करते नजर आए. उन्होंने इसे देखकर निराशा जताई. गौहर ने कहा कि मर्दानगी की पहचान मूंछ से नहीं, बल्कि व्यक्ति की सोच और उसके व्यवहार से होती है.

धर्म का भी किया जिक्र
गौहर ने अपनी पोस्ट में इस्लाम का जिक्र करते हुए मूंछ को लेकर आसिफ की बात पर सवाल किया. उन्होंने कहा कि मुस्लिम पुरुषों के लिए मूंछ को लेकर धार्मिक मान्यताओं की बात की जाती है और आसिफ को इसे ध्यान में रखना चाहिए.

यंग डीएसए के ग्रुप पर भी उठाए सवाल
गौहर ने सिर्फ आसिफ के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने यंग डीएसए और उसके ग्रुप के सदस्यों के व्यवहार पर भी सवाल उठाया. मामला यंग द्वारा काजी तौकीर से जुड़ा था, जिन्होंने घर में अपने व्यवहार को लेकर ग्रुप के लोगों से झूठ बोला था. गौहर ने सवाल किया कि अगर ग्रुप के सदस्यों को पता चले कि यंग का बोलने का तरीका भी पूरी तरह असल नहीं है और वह सामान्य तरीके से बोल सकता है, जैसा कि सोशल मीडिया पर सामने आए इंटरव्यू वीडियो में दिखा है, तो क्या वे तब भी उसे अपना दोस्त मानेंगे?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement