Advertisement

Adipurush: आदिपुरुष में दो मिनट के किरदार के लिए इस एक्ट्रेस को मिले 1.5 करोड़ रुपये...बाकी एक्टर्स की सैलरी सुन हो जाएंगे हैरान

आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. फिल्म में एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो फिल्म में करीब 2 मिनट के लिए नजर आई थीं लेकिन इसके लिए उन्होंने मोटी फीस वसूली है.

Adipurush cast fees
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

आदिपुरुष एक ऐसी फिल्म है जो कई कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है. अपने लगातार बढ़ते फैन बेस से लेकर इसकी शानदार कास्ट तक, बहुप्रतीक्षित फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में आ ही गई है और दर्शकों से इसकी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की स्टार कास्ट ने अपने ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन से दर्शकों को निश्चित रूप से प्रभावित किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रत्येक स्टार अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए कितना चार्ज कर रहा है? 

फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है. इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान मुख्य किरदार में नजर आए. इसके अलावा फिल्म में कई सपोर्टिंग एक्टर भी हैं. लेकिन इन सबके बीच एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो फिल्म में करीब 2 मिनट के लिए नजर आई थीं लेकिन इसके लिए उन्होंने मोटी फीस वसूली है.

कितनी है सोनल की फीस
जी हां, हम बात कर रहे हैं लंकापति रावण की पत्नी मंदोदरी के बारे में. फिल्म में इस किरदार को फिल्म जन्नत में नजर आई अभिनेत्री सोनल चौहान ने निभाया है. सोनल का किरदार फिल्म में काफी छोटा है और वो स्क्रीन पर मुश्किल से 2 से 5 मिनट के लिए ही नजर आईं. मगर इसके लिए उनको मोटी फीस दी गई. स्कूप वूप की एक रिपोर्ट के मुताबिक आदिपुरुष के लिए सोनल चौहान को 1.5 करोड़ रुपये फीस मिली है. 

और किसने लिए कितने पैसे
रिपोर्ट्स कहती हैं कि मुख्य किरदार प्रभास को 100 कोरड़ की मोटी फीस मिली है. कृति सेनन जिन्हें आखिरी बार शहजादा में देखा गया था, जानकी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. इसके लिए उन्हें 3 करोड़ की फीस दी गई थी. फिल्म में लंकेश की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान 12 करोड़ चार्ज कर रहे हैं. फिल्म में लक्ष्मण का किरदार सनी सिंह ने निभाया है इसके लिए उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये मिले थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement