Advertisement

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding: आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने शेयर की शादी की डिटेल्स...समारोह में शामिल होंगे सिर्फ 28 मेहमान

राहुल ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट रखी जाएगी जिसमें फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही मौजूद होंगे. उन्होंने बताया कि शादी में सिर्फ 28 मेहमान ही मौजूद होंगे जिनमें से ज्यादातर घर के ही लोग हैं. वह लोग चेंबूर एक बस लेकर जाएंगे जिसके चारों ओर सिक्योरिटी होगी.

Alia and Ranbir wedding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST
  • आएंगे सिर्फ 28 मेहमान
  • शादी रणबीर के घर बांद्रा हाउस में होगी


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. वेडिंग मेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक फैंस शादी की हर एक तैयारी के बारे में जानना चाहते हैं. अब आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने शादी की अन्य डिटेल्स के बारे में कई खुलासे किए हैं.

आएंगे सिर्फ 28 मेहमान
राहुल ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट रखी जाएगी जिसमें फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही मौजूद होंगे. उन्होंने बताया कि शादी में सिर्फ 28 मेहमान ही मौजूद होंगे जिनमें से ज्यादातर घर के ही लोग हैं. वह लोग चेंबूर एक बस लेकर जाएंगे जिसके चारों ओर सिक्योरिटी होगी. दरअसल आर के हाउस जहां दोनों की शादी होने वाली है मुंबई के चेंबूर में स्थित है.

बता दें कि राहुल भट्ट महेश भट्ट और किरन भट्ट के बेटे हैं और पूजा भट्ट उनकी बड़ी बहन हैं. आलिया महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं. हालांकि दोनों परिवार काफी क्लोज हैं और राहुल आलिया की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड दिखे. राहुल लाइमलाइट का हिस्सा नहीं हैं. वह पेशे से एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं और साल 2010 में सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा थे.  

अब यहां होगी शादी? 
सबसे पहले खबर थी कि रणबीर और आलिया उदयपुर में शादी करेंगे. फिर खबर आई कि शादी आरके स्टूडियो में होगी. अब खबर है कि आलिया और रणबीर की शादी रणबीर के घर बांद्रा हाउस, वास्तु में होगी. साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि दोनों की शादी 20 अप्रैल से पहले ही होगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement