Advertisement

अपनी शादी के लिए इस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी आलिया भट्ट, आप भी जान लीजिए

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी के लिए सब्यसाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया गया लहंगा पहनेंगी. अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की तरह आलिया भी सब्यसाची दुल्हन बनेगी.

आलिया भट्ट और रणबीर कूपर
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 06 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST
  • आलिया का एथनिक फैशन है ऑन प्वाइंट
  • सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी आलिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी की तारीखों का फैसला हो चुका है. माना जा रहा है कि दोनों 13 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच शादी कर सकते हैं. ये शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है. अक्सर ही शादी की तारीख के बाद फैंस का पूरा ध्यान सेलेब्स के लुक पर होता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आलिया अपनी शादी में किस डिजाइनर का लुक लेंगी.

आलिया का एथनिक फैशन है ऑन प्वाइंट
साड़ी और लहंगों में आलिया बेहद खूबसूरत लगती हैं. एथनिक फैशन के मामले में आलिया का फैशन हमेशा ही ऑन प्वाइंट होता है. इसमें तो कोई दोराय नहीं कि आलिया अपनी शादी में भी बेहद खूबसूरत लगने वाली हैं. लेकिन सब्यसाची का लहंगा उन पर और भी जंचने वाला है. जी हां ऐसा माना जा रहा है कि आलिया अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं.

सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी आलिया
इंडिया टुडे को सूत्रों ने पुष्टि की है कि वह रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी के लिए सब्यसाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया गया लहंगा पहनेंगी. अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की तरह आलिया भी सब्यसाची दुल्हन बनेगी. हालांकि अभी तक उनके वेडिंग लहंगे के रंग को लेकर कोई खबर नहीं है. सूत्रों की मानें तो आलिया अपने संगीत और मेहंदी में भी सब्यसाची ही पहनने वाली हैं. आज तक जब भी आलिया ने सब्यसाची पहनना है, उन्होंने कहर ढाया है. 

 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement