Advertisement

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की नई फिल्म 'राका' में होगा ट्रिपल रोल, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना समेत नजर आएंगी 7 एक्ट्रेस, शाहरुख का भी होगा...?

अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बड़े बजट की साई-फाई फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन पहली बार ट्रिपल रोल में नजर आएंगे. तीन अलग टाइमलाइंस पर आधारित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर समेत 7 प्रमुख अभिनेत्रियां शामिल हैं.

Raaka Movie Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST

अल्लू अर्जुन और 'जवान' फेम डायरेक्टर एटली की आने वाली फिल्म 'राका' को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है. अब फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े बजट की इस साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म में अल्लू अर्जुन एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे. वहीं फिल्म की फीमेल स्टारकास्ट भी काफी बड़ी होने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर समेत करीब 7 बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं.

ये भी एक दिलचस्प है, जहां यश की टॉक्सिक में पांच एक्ट्रेसेस थीं, वहीं अब इस एक और बड़े प्रोजेक्ट में  7 हिरोइन नजर आएंगी, जिसको लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गाई है. इस फिल्म में दीपिका, रश्मिका, और जाह्नवी जैसे बड़े चेहरे देखने को मिलेंगे.

ट्रिपल रोल निभाएंगे अल्लू अर्जुन
'राका' में अल्लू अर्जुन पहली बार ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनका एक किरदार दिव्य योद्धा का होगा, जबकि दूसरा किरदार ग्रे शेड्स वाला बताया जा रहा है. उनके तीसरे किरदार को लेकर अभी सस्पेंस रखा गया है. 'पुष्पा' के बाद अल्लू अर्जुन का यह बिल्कुल अलग अंदाज फैंस को देखने को मिलेगा, जिसको लेकर कहा जा रहा कि उनके फैंस के लिए ये बड़ा सरप्राइज है.

दीपिका और रश्मिका के साथ नजर आएंगी ये एक्ट्रेसेस
फिल्म में करीब 7 एक्ट्रेसेस के होने की बात सामने आई है. इनमें दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 

दीपिका फिल्म में पौराणिक वैदिक काल की एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं और रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं. वहीं रश्मिका उनके किरदार की रक्षक के रूप में नजर आएंगी और उनकी जान बचाने की कोशिश करती दिखेंगी.

जाह्नवी और ऐश्वर्या लक्ष्मी का भी अहम रोल
जाह्नवी कपूर फिल्म में एक आदिवासी लड़की के लुक में दिखाई देंगी. वहीं मलयालम एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी का किरदार ग्रे शेड्स और सस्पेंस से जुड़ा बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी तीन अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ने वाली है. इसमें खतरनाक जंगली जानवरों, अनोखे जीवों और अलग-अलग प्रजातियों को भी दिखाया जाएगा.

सितंबर से शुरू होगा बड़ा एक्शन शेड्यूल
मेकर्स सितंबर से हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म का बड़ा शेड्यूल शुरू करने की तैयारी में हैं. इसके लिए एक विशाल सेट तैयार किया जा रहा है. इस शेड्यूल में फिल्म के अहम इंटरवल ब्लॉक के सीन शूट किए जाएंगे. इन एक्शन सीन्स में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी नजर आएंगी.

फिल्म में और कौन-कौन है?
'राका' की स्टारकास्ट में मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, फेमिना जॉर्ज, नायला ग्रेवाल, योगी बाबू और जिम सर्भ के भी खास भूमिकाओं में होने की रिपोर्ट है. इसके अलावा विजय सेतुपति के फिल्म से जुड़ने की चर्चा भी चल रही है. हालांकि, मेकर्स ने अभी पूरी स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. वहीं शाहरुख खान के फिल्म में खास कैमियो करने की खास खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement