Advertisement

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज़’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जल्द होगी 200 करोड़ क्लब में शामिल

Pushpa The Rise Box Office Collection: ‘पुष्पा: द राइज’ को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 17 दिसंबर को पांच भाषाओं में रिलीज़ हुई थी. तेलुगु में ही नहीं, बाकी भाषाओं में भी यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का एक दृश्य
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST
  • हिंदी वर्जन ने पांच दिनों में कमाए 20 करोड़
  • लाल चंदन की तस्करी पर बनी है फिल्म

Pushpa The Rise Box Office Collection: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है. लगभग एक हफ्ते तक दूसरी भाषाओं के सिनेमाघरों में इस फिल्म को टक्कर देने वाली कोई फिल्म नहीं है. हालांकि, कल यानी 24 दिसंबर को बॉलीवुड की रणवीर सिंह स्टारर ‘83’ रिलीज हो रही है. उसके बाद इसकी बॉक्स ऑफिस पर हो रही कमाई की रफ़्तार धीमी पड़ सकती है. बता दें, ‘83’ 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंडिया को मिली जीत पर बनी है और इसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. 

हिंदी वर्जन ने पांच दिनों में कमाए 20 करोड़

‘पुष्पा: द राइज’ को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 17 दिसंबर को पांच भाषाओं में रिलीज़ हुई थी. तेलुगु में ही नहीं, बाकी भाषाओं में भी यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है. अगर रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक्शन थ्रिलर जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट शेयर कर बताया कि कैसे नॉर्थ सर्किट में फिल्म को रोका नहीं जा सकता है. उन्होंने लिखा कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने पांच दिनों में 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. कहा जाता है कि छठे दिन पुष्पा का बॉक्स ऑफिस (Pushpa Box Office Collection) पर प्रदर्शन बढ़िया रहा.

लाल चंदन की तस्करी पर बनी है फिल्म 

पुष्पा आंध्र प्रदेश के शेषचलम क्षेत्र में पाए जाने वाले लाल चंदन के तस्करों के जीवन पर आधारित है. जहां पहला भाग पुष्पा राज यानी अल्लू अर्जुन के लाल चंदन तस्करी सिंडिकेट का प्रमुख बनने पर केंद्रित था, वहीं दूसरे भाग में पुष्पा और पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत, जिसका किरदार फहद फासिल ने निभाया है, के बीच की भिड़ंत को दिखाया गया है. एक्शन में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. पुष्पा का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement