Advertisement

नाना पाटेकर को बिग बी की श्रद्धांजलि, KBC के सेट पर हुए भावुक

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर को अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट से श्रद्धांजलि दी. बिग बी ने नाना पाटेकर के किसानों के लिए किए गए कामों को याद किया. इस दौरान अमिताभ बच्चन को भावुक हो गए.

Big B paid tribute to Nana Patekar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. पूरा बॉलीवुड इस दिग्गज एक्टर को याद कर रहा है. बिग बी अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर नाना पाटेकर को याद किया. बिग बी ने एक्टर के सामाजिक कामों को भी याद किया. बिग बी ने उनके किसानों के लिए किए गए कामों की बात की. इस दौरान अमिताभ बच्चन भावुक हो गए.

बिग बी की 'क्रांतिवीर' को श्रद्धांजलि-
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट से नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक सुबह स्वर्गवास हो गया. एक अद्वितीय कलाकार, दोस्त, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाज सेवक अब हमारे बीच नहीं रहे. ये सिर्फ भारतीय फिल्म उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत तौर पर, जिनका भी उनके साथ संपर्क था, उनके निधन ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है. उनकी बेबाकी, उनकी सादगी और सच को सच कहने का साहस, ये सारी बातें उन्हें सबसे अलग बनाती थीं. कुछ लोग हमारी जिंदगी से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके परोपकार, उनकी सीख हमेशा के लिए हमारे भीतर रह जाती है. नाना उन लोगों में से एक थे.

भावुक हुए अमिताभ बच्चन-
अमिताभ बच्चन ने कहा कि आपको नाना,व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन. और आपकी उस कला को प्रणाम, जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया. इस मंच पर हमारे विशेष कार्यक्रम में एक अतिथि के रूप में उनका आगमन हुआ था. वो यादगार शाम हमेशा हमारे साथ रहेगी. उनकी बातों ने न केवल हमें प्रभावित किया, बल्कि जिस नेक काज के लिए उन्होंने जीती हुई धनराशि को समर्पित किया, वो उनकी समाज सेवा को उदाहरण था. महाराष्ट्र के उन गांवों में जो वर्षा अभाव से पीड़ित थे, उन्होंने वहां के किसानों से संपर्क किया और व्यक्तिगत तौर पर उनकी सेवा की. केबीसी के परिवार की ओर से नाना जी को हार्दिक श्रद्धांजलि.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement