Advertisement

मिलिए अमिताभ बच्चन के जबरा फैन से! तस्वीर कलेक्शन की दीवानगी ऐसी कि जमा कर डाली 8 हजार तस्वीरें, ले चुके हैं पहला यूनिक हिंदी ऑटोग्राफ

गुजरात के सूरत में अमिताभ बच्चन का एक ऐसा जबरा फैन रहता है जो पिछले 23 साल से उनकी फोटो जमा कर रहा है. दिव्येश ने अब तक अमिताभ की 8 हजार तस्वीरें इकट्ठा कर ली हैं.

दिव्येश का फोटो कलेक्शन
gnttv.com
  • सूरत,
  • 11 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST
  • 1999 से शुरू की तस्वीर जमा करना
  • यूनीक फोटो का कलेक्शन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं. कल रात से ही उनके फैंस और चाहने वाले उनके बंगले के आगे इकट्ठा होकर उन्हें बर्थडे विश कर रहे. प्रशंसकों का अपने स्टार के लिए ये लगाव अलग ही होता है. गुजरात के सूरत में भी बिग बी का एक ऐसा प्रशंसक है जो पिछले कई सालों से उनकी तस्वीरों को संग्रह करने का काम करता आ रहा है. अब तक उसने बिग के अलग अलग अंदाज की करीबन 8 हजार तस्वीरों का संग्रह अपने घर में बना लिया है. बिग बी की इन तस्वीरों को ना सिर्फ वह संग्रह करता आ रहा है बल्कि उसने तस्वीरों को घर की दीवार पर अलग स्थान भी दिया है. सूरत में रहने वाला 40 वर्षीय बिग बी का यह प्रसंशक करीबन दस बार बिग बी से अलग अलग प्रसंगों में मिल भी चुका है.

1999 से शुरू की तस्वीर जमा करना
टेक्स्टाइल और डायमंड नगरी के नाम से देश और दुनिया में मशहूर सूरत शहर के भाठेना इलाके में 40 वर्षीय दिव्येश गिरधारीलाल कुमावत अपने परिवार के साथ रहते हैं. परिवार में उनके माता-पिता, दादी,पत्नी और 12 वर्षीय बेटा है. पेशे से आयुर्वेदिक और स्वदेशी चीजों की बिक्री का स्टोर चलाने वाले दिव्येश कुमावत पिछले कई वर्षों से अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं. उन्होंने बताया कि साल 1999 में जब पोकेट साइज़ के फोटो मिलते थे तब से उन्होंने बिग के फोटो का संग्रह करना शुरू किया लेकिन तब उन्हें ये नही पता था कि उनका संग्रह उनकी आदत बन जाएगा. 

यूनीक फोटो का कलेक्शन
दूरदर्शन पर बिग बी की फिल्म शोले देखने के बाद वह उनके फैन बन गए.  इसके बाद उन्होंने अमिताभ की यूनिक फोटो कलेक्शन करने की शुरुवात की. उन्होंने कहा कि साल 2008 में टच स्क्रीन मोबाइल आने के बाद उनकी फोन इस्तेमाल करने की आदत हो गई थी. उनका ज्यादा वक्त मोबाइल में बीतता था. उस दौरान उन्होंने लेख पढ़ा कि मोबाइल के ज्यादा उपयोग करने से हाथ की उंगलियां कमजोर हो जाती हैं. उन्होंने मोबाइल की आदत छोड़ने के लिए न्यूज पेपर पढ़ना शुरू किया था और फिर उसमें आने वाली अमिताभ की तस्वीरों को संजोना शुरू कर दिया.  वह आज भी मोबाइल का उपयोग ना के बराबर करते हैं. बिग की तस्वीरों के कलेक्शन का सिलसिला शुरू हुआ तो आज उनके घर में करीबन छोटी बड़ी यूनीक 8 हजार तस्वीरें है.

2012 में हुई था मुलाकात
सूरत के रहने वाले दिव्येश परमार में बताया कि सन 2012 में उनकी पहली बार बिग बी से उस वक्त मुलाकात हुई थी जब वह दक्षिण गुजरात में हिल स्टेशन सापूतारा में एक शूटिंग के लिए आए थे. इस पहली मुलाकात के बाद उन्हें केबीसी में तीन बार जाने का मौका मिला. दिव्येश दो बार बिग बी के घर जलसा जाकर भी उनसे मिले. दिव्येश ने बताया कि बिग बी अक्सर इंग्लिश में ऑटोग्राफ देते हैं लेकिन जब उन्होंने बिग बी से हिंदी में ऑटोग्राफट मांगा तो बिग बी ने उन्हें हिंदी में ऑटोग्राफट दिया वो शायद उनका पहला यूनिक हिंदी ऑटोग्राफ होगा.

(सूरत से संजय सिंह राठौर की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement