Advertisement

Anant Ambani and Radhika Merchant's Wedding: एक दूजे के हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, सितारों से सजी शादी में दोनों ने किए ये वादे 

अभी भी 2 दिन के कई कार्यक्रम बाकी हैं. 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद जिसे आशीर्वाद समारोह कहा जा रहा है, होगा. इस दिन, अंबानी परिवार ने आशीर्वाद समारोह की मेजबानी करेगा. ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है. इसमें सभी प्रियजन राधिका और अनंत को आशीर्वाद देंगे.

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST
  • दोनों ने किया एक दूजे से वादा 
  • आशीर्वाद और रिसेप्शन भी होगा 

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी इंडस्ट्रियलिस्ट वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 12 अप्रैल को उनकी शादी हुई, जिसमें बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर कई नेता, करीबी और दोस्त शामिल हुए.

शादी समारोह के दौरान, अनंत और राधिका ने एक-दूसरे से दिल खोलकर वादे किए. इसका एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मंडप में खड़े होकर, दोनों ने एक-दूजे से इनका इजहार किया. 

दोनों ने किया एक दूजे से ये वादा 
भावुक दिख रहीं राधिका ने वादा किया कि उनका घर प्यार और एकजुटता से भरा एक सुरक्षित जगह होगा. राधिका ने कहा, “हमारा घर सिर्फ एक जगह नहीं होगा, यह हमारे प्यार और एकजुटता की भावना होगी. और यह हम जहां भी होंगे, एक साथ होंगे.” 

बदले में, अनंत ने राधिका के साथ एक सपनों का घर बनाने का वादा किया है. अनंत ने कहा, “राधिका, श्री कृष्ण के आशीर्वाद से, मैं वादा करता हूं कि हम मिलकर अपने सपनों का घर बनाएंगे. हमारा घर सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि प्यार की भावना होगी, चाहे हम कहीं भी हों.”

आशीर्वाद और रिसेप्शन भी होगा 
हालांकि, अभी भी 2 दिन के कई कार्यक्रम बाकी हैं. 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद जिसे आशीर्वाद समारोह कहा जा रहा है, होगा. इस दिन, अंबानी परिवार ने आशीर्वाद समारोह की मेजबानी करेगा. ड्रेस कोड इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है. इसमें सभी प्रियजन राधिका और अनंत को आशीर्वाद देंगे.

साथ ही, 14 जुलाई को मंगल उत्सव है. ये शादी का रिसेप्शन है. इसके ड्रेस कोड इंडियन ठाठ रखा गया है. 

सितारों से सजी अतिथि सूची

ये सभी समारोह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में आयोजित किए जा रहे हैं. शादी में कई बॉलीवुड और इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज आए. इसमें बॉलीवुड स्टार्स में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर आदि शामिल हुए. वहीं इंटरनेशनल स्टार्स में रेसलिंग स्टार जॉन सीना और रियलिटी टीवी सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन ने इस उत्सव में चार चांद लगा दिए. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement