Advertisement

Anant Ambani ने Shah Rukh Khan-Ranveer Singh समेत 25 खास दोस्तों को दिया करोड़ों का तोहफा, जानिए क्या है ये गिफ्ट और कितनी है कीमत 

Anant Ambani Wedding Gift: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने सात फेरे लिए. दुनिया की सबसे महंगी शादी में मेहमानों को बेशकीमती तोहफे मिले. अनंत ने अपने खास दोस्तों को बेशकीमती दिए.

Anant Ambani Wedding Gift (Photo-Insta/theindianhorology)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने 12 जुलाई को सात फेरे लिए. इस शादी में दुनियाभर के नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. क्या बॉलीवुड क्या  हॉलीवुड और क्या स्पोर्ट्स और क्या राजनीति. हर क्षेत्र के दिग्गज शादी में शामिल हुए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी दुनिया की अब तक की सबसे महंगी शादी थी. न सिर्फ शादी आलीशान रही बल्कि शादी के बाद मेहमानों को मिले तोहफे भी बेहद खूबसूरत और बेशकीमती रहे. अनंत ने अपने खास दोस्तों को करोड़ों की घड़ियां दी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

कीमत जान हो जाएंगे हैरान

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में बड़े ही धूमधाम से अनंत और राधिका की शादी हुई. अनंत ने बाराती में शामिल हुए खास दोस्तों को सोने की घड़ियां तोहफे में दी. ये घड़ियां फेमस लग्जरी ब्रैंड Audemars Pigue की है. दरअसल में ये सारी घड़ियां स्पेशल एडिशन है जो खास तौर से तोहफे के लिए बनवाए गए थे. अगर कीमत की बात करें तो इन घड़ियों की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. यानी एक घड़ी के लिए डेढ़ करोड़ खर्च करने होंगे.

किसे मिली ये घड़ियां

रोज गोल्ड डायल वाली इन घड़ियों की 25 पीस तैयार की गई थी. इन घड़ियों को बनाने में 18 कैरेट गोल्ड और सफायर क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया. गुलाबी सोने की टोन वाली इस घड़ी की मोटाई 9.5 मिमी है. इस घड़ी में डार्क ब्लू डायल और स्क्रू-लॉक क्राउन है. एक्टर  शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह,  मिजान जाफरी, शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया के अलावा  25 और दोस्तों को अनंत ने ये घड़ियां गिफ्ट की है. बता दें कि इस शादी में यूके के पूर्व प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन, सैमसंग इलेक्ट्रिक के चेयरमेन ली जाए-योंग, जॉन सीना जैसे सितारे शामिल हुए वहीं  जस्टिन बीबर, रिहाना और पिटबुल जैसे नामचीन सितारों ने परफॉर्म किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement