Advertisement

Fauji 2: Shah Rukh Khan ने जिस सीरियल से किया था डेब्यू... अब उसी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं Vicky Jain... आ रहा है फौजी का पार्ट 2

Fauji 2 Announcement: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. उनके शो का नाम था फौजी. अब इस पॉपुलर शो का सीक्वल फौजी 2 नाम से बनने जा रहा है. आइए हम आपको बता रहे हैं कि इस बार इसमें क्या कुछ नया होगा. 

Fauji 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST
  • शाहरुख खान ने साल 1989 में पॉपुलर टीवी शो फौजी से किया था डेब्यू
  • इस सीरियल के जरिए घर-घर में मिली थी पहचान

बॉलीवुड (Bollywood) के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को आज हर कोई जनता है लेकिन क्या आप जानते हैं मनोरंजन कि इस दुनिया में शाहरुख खान ने फिल्म से नहीं बल्कि एक सीरियल के जरिए कदम रखा था. जी हां, शाहरुख ने साल 1989 में पॉपुलर टीवी शो फौजी (Fauji) से डेब्यू किया था. इस महान एक्टर को इस सीरियल के जरिए घर-घर में पहचान मिली थी.

इस धारावाहिक का निर्देशन राज कुमार कपूर ने किया था. इस सीरियल को डीडी नेशनल पर प्रसारित किया गया था. अब 35 साल बाद फौजी टीवी पर सीक्वल के साथ वापसी कर रहा है. इसका नाम फौजी 2 (Fauji 2) रखा गया है. इसके जरिए एक्टिंग की दुनिया में विकास जैन (Vikas Jain) उर्फ विक्की जैन (Vicky Jain) कदम रख रहे हैं. गौहर खान (Gauahar Khan) भी फौजी 2 में नजर आएंगी.

कौन हैं विक्की जैन 
विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं. वह एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति हैं. पत्नी अंकिता के साथ विक्की जैन ने बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं. विक्की एक म्यूजिक वीडियो भी काम कर चुके हैं. वह लाफ्टर शेफ्स और झलक दिखला जा जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. अब वह फौजी 2 में लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे. वह इस सीरियल में कर्नल संजय सिंह की भूमिका निभाएंगे जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर की भूमिका में नजर आएंगी.

फौजी 2 की ऐसी है स्टार कास्ट
फौजी 2 सीरियल में विक्की जैन और गौहर खान के अलावा 12 अन्य कास्ट भी हैं. फौजी 2 को संदीप सिंह, विक्की जैन, जफर मेहंदी और समीर हालिम प्रोड्यूस कर रहे हैं. संदीप सिंह प्रोड्यूस के साथ क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं. अभिनव परीक और निशांत चंद्रशेखर फौजी 2 को डायरेक्ट करेंगे.

इस सीरियल में आशीष भारद्वाज, रुद्र सोनी, उत्कर्ष कोहली, अयान मनचंदा, अमरदीप फोगाट, सुवांश धर, प्रियांशु राजगुरु, अमन सिंह दीप, उदित कपूर, सुष्मिता भंडारी और मानसी जैसे कलाकार नजर आएंगे. सोनू निगम फौजी 2 में अपनी शानदार आवाज देंगे. श्रेयास पुराणिक का संगीत होगा और शरद केलकर का फिल्म में वॉयस ओवर होगा. यह सीरियल दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया जाएगा. हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई कि शाहरुख खान फौजी 2 में होंगे या नहीं.  

शाहरुख खान को मिली थी बड़ी पहचान 
फौजी सीरियल में शाहरुख खान ने अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था. यह किरदार भारतीय सेना के बॉम्बे सैपर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल संजय बनर्जी से प्रेरित था. यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था. इस शो भारतीय सेना की उपलब्धियां, असफलताओं और संघर्षों को दिखाया गया था. यह शो जबरदस्त हिट रहा था. इस डेब्यू शो से शाहरुख को बड़ी पहचान मिली थी. इतना ही नहीं आज भी प्रशंसक इसे दोबारा देखते हैं. अब फौजी 2 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फौजी 2 का ऐलान करते हुए इसका पहला पोस्टर और स्टार कास्ट का खुलासा किया है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement