Advertisement

शादी के बाद अंकिता लोखंडे ने पति संग कुछ यूं मनाई पहली होली, वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पहले विक्की जैन ने अपने गालों से अंकिता के गालों पर गुलाल मला. इसके बाद जब अंकिता पति पर रंग लगाने की कोशिश कर रही थीं तो वह उनके ऊपर ही गिर पड़ती हैं. होली खेलते समय विक्की जैन अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST
  • वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं
  • शादी के बाद ये अंकिता और विक्की की पहली होली है

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. 18 मार्च 2022 को होली का त्योहार है. शादी के बाद पहली होली को लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं.  इसी बीच अंकिता लोखंडे की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पति विक्की जैन के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पहले विक्की जैन ने अपने गालों से अंकिता के गालों पर गुलाल मला. इसके बाद जब अंकिता पति पर रंग लगाने की कोशिश कर रही थीं तो वह उनके ऊपर ही गिर पड़ती हैं. होली खेलते समय विक्की जैन अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं. बता दें कि यह नजारा एक रिएलिटी शो का है, जहां यह कपल एक दूसरे पर प्यार का रंग बरसाते देखे गए. सोशल मीडिया पर अब इनका यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं

स्मार्ट जोड़ी में आ रहे हैं नजर

स्टार प्लस के सीरियल स्मार्ट जोड़ी में इस रविवार को होली स्पेशल एपिसोड आएगा. इसमें शो की जोड़ियां एक-दूसरे से होली खेलती नजर आएंगी. इस शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी हिस्सा बने हुए हैं. शो के प्रोमो में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के अलावा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी भी रोमांटिक अंदाज में होली खेलते दिख रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में 'लहू मुंह लग गया' गाना सुनाई दे रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement