Advertisement

Happy Birthday : यूपी से निकली सिंपल सी लड़की ने बनाई बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान, अपने नाम किए हैं कई हिट सॉन्ग

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)आज यानी 1 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. एक दशक से अधिक के करियर में, अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लिए एक जगह बनाई है.

अनुष्का शर्मा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST
  • यूपी के अयोध्या से तालुक रखती हैं अनुष्का शर्मा
  • रब ने बना दी जोड़ी से की थी बॉलीवुड में शुरुआत

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जान मानी जाती हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में बेहद शानदार किरदार निभाए हैं. इतना ही नहीं वह एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक फिल्म मेकर भी हैं. यूपी के अयोध्या की एक सिंपल सी लड़की ने आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में इतना नाम कमा लिया है कि बच्चे से लेकर बड़े सब उन्हें जानते ही नहीं बल्कि प्यार भी बेशुमार करते हैं.
 
अनुष्का के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि वह आज यानी 1 मई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. अभिनेत्री ने 2008 में रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जो एक बड़ी सफलता थी. 

एक्टिंग-मेकिंग दोनों के लिए जुनून

एक दशक से अधिक के करियर में, अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लिए एक जगह बनाई. उन्होंने बदमाश कंपनी से लेकर ऐ दिल है मुश्किल तक कई फिल्मे की और अब वह एक सफल फिल्म मेकर भी बन चुकी हैं. उनकी पाताल लोक, बुलबुल और एनएच 10 जैसी सफलताओं से पता चलता है कि उनके अंदर अपने काम को लेकर कितना जुनून है. फिर चाहे वह एक्टिंग हो या मेकिंग. 

यहां देखिए अनुष्का शर्मा के शानदार गाने

1- लौंग दा लश्करा- लौंग दा लश्कारा को अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म पटियाला हाउस में चित्रित किया गया था. यह अनुष्का के करियर के हिट गानों में से एक है.  यूट्यूब पर इस गाने को 64 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

2- बेबी को बास पसंद है- सुल्तान का गाना बेबी को बास पसंद है बादशाह, विशाल ददलानी, इशिता और शाल्मली खोलगड़े ने गाया था. इस गाने में अनुष्का शर्मा और सलमान खान हैं और YouTube पर इसे 155 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

3- जिया रे- जिया रे को फिल्म जब तक है जान में दिखाया गया था, जिसमें अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और शाहरुख खान ने अभिनय किया था. इस गाने को नीति मोहन ने गाया है और एआर रहमान ने कंपोज किया है. यूट्यूब पर इसके 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं. 

5- हवाएं- फिल्म जब हैरी मेट सेजल के इस रोमांटिक ट्रैक में अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान को फिल्माया गया है. YouTube पर इस गाने को 62 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. 

4- ब्रेकअप सॉन्ग- ऐ दिल है मुश्किल फिल्म के ब्रेकअप सॉन्ग में अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर ने अभिनय किया था. इसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया. YouTube पर इस ट्रैक को 348 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. 


ये भी पढ़ें: 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement