Advertisement

Aryan Khan Secret Girlfriend: अनन्या, शनाया नहीं इस ब्राजीलियन एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन...बॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम

रेडिट पर एक यूजर ने एक पोस्ट की है और कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल लैरिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं. यूजर ने बताया कि आर्यन इंस्टाग्राम पर लारिसा के पूरे परिवार को फॉलो करते हैं और लारिसा भी आर्यन खान के परिवार को फॉलो करती हैं.

Aryan Khan Secret girlfriend
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

काफी समय से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेटिंग की खबरों को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. इस बीच नाम आया अनन्या पांडे, शनाया कपूर का लेकिन फिर सब शांत हो गए. लेकिन आर्यन खान की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है.रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान कोई इंडियन सेलेब्रिटी नहीं बल्कि एक ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल को डेट कर रहे हैं. एक्ट्रेस का नाम लैरिसा बोन्सी (Larissa Bonesi) है.

एक रेडिट यूजर ने किया क्लेम
रेडिट पर एक एक्टिव यूजर ने ब्राजील की अभिनेत्री लैरिसा बोन्सी के साथ आर्यन खान का एक वीडियो शेयर किया है. यूजर ने वीडियो पोस्ट में लिखा,"कुछ दिन पहले मैंने रेडिट पर एक कमेंट देखा कि आर्यन खान लारिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं. फिर मैंने सोशल मीडिया पर चेक किया कि आर्यन इंस्टाग्राम पर लारिसा के पूरे परिवार को फॉलो करते हैं और लारिसा भी आर्यन खान के परिवार को फॉलो करती हैं. लारिसा के डॉग का अकाउंट भी आर्यन खान को फॉलो करता है. लारिसा की मां के जन्मदिन पर आर्यन ने उन्हें Dyavol से एक गिफ्ट भेजा था, जिसे लारिसा की मां ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में पोस्ट किया था. ये गलत भी हो सकता है, ये मैंने सोशल मीडिया पर अपने ऑब्जर्वेशन के अनुसार बताया है. यूजर ने जो क्लिप शेयर किया है वो पिछले साल मार्टिन गैरिक्स के कॉन्सर्ट का है जहां आर्यन लारिसा और उसकी बहन के साथ नजर आ रहे हैं.'

कौन हैं लैरिसा बोन्सी?
अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और ना ही हम इसकी पुष्टि करते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लैरिसा बोन्सी एक ब्राजीलियाई मॉडल और डांसर हैं. वो गो गोवा गॉन और देसी बयॉज जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.बोन्सी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ ब्लॉकबस्टर गाने " सुबह होने न दे"में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने टाइगर श्रॉफ,सूरज पंचोली के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो एल्बम भी किए हैं.इसके अलावा वो साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं.लैरिसा बोन्सी ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में 'नेक्स्ट एनी'और 'थिक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement