Asha Bhosle Top 10 Songs: भारतीय संगीत जगत में Asha Bhosle का नाम बहुत ही सम्मान और प्यार के साथ लिया जाता है. उनकी आवाज में एक खास जादू था, जो हर तरह के गानों को जीवंत बना देता था. उन्होंने अपने लंबे करियर में हजारों गाने गाए, जिनमें रोमांस, मस्ती, दर्द और खुशी हर भावना को खूबसूरती से पेश किया. आज 12 अप्रैल रविवार 2026 को उनका निधन हो गया है. तो चलिए आज हम उनके 10 ऐसे बेहतरीन गानों के बारे में बताते हैं, जो आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं.
1. पिया तू अब तो आ जा: यह गाना बहुत ही मस्ती भरा है. इसमें आशा जी की आवाज दिल को झूमने पर मजबूर कर देती है.
2. दम मारो दम: यह गाना युवाओं में आज भी फेमस है. इसका म्यूजिक और अंदाज अलग ही फील देता है.
3. इन आंखों की मस्ती के: यह एक बेहद खूबसूरत और शांत गाना है, जिसमें उनकी आवाज बहुत मीठी लगती है.
4. चुरा लिया है तुमने जो दिल को: यह रोमांटिक गाना आज भी लोगों का पसंदीदा है.
5. ले गई: 'ले गई' फिल्म दिल तो पागल है का गाना है, जिसे आशा भोसले और उदित नारायण ने गाया था और इस गाने पर करिश्मा कपूर ने डांस किया था. यह आज भी पार्टियों में सुनाई देता है.
6. आइए मेहरबां: पुराने जमाने का यह गाना बहुत ही सॉफ्ट और क्लासिक फील देता है.
7. ओ हसीना जुल्फों वाली: यह गाना तेज बीट और मजेदार अंदाज के लिए जाना जाता है.
8. ओ मेरे सोना रे: 'ओ मेरे सोना रे' फिल्म तीसरी मंज़िल का रोमांटिक गाना है, जिसे आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया था, यह आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है.
9.सजना है मुझे सजना के लिए: 'सजना है मुझे सजना के लिए' फिल्म सौदागर का आइकॉनिक गाना है, जिसमें आशा भोसले ने आवाज दी है. आज भी फैंस इस गाने को बड़े चाव से सुनते हैं.
10. रंगीला रे: यह गाना बहुत ही एनर्जेटिक है और सुनते ही मन खुश हो जाता है.
ये भी पढ़ें: