Advertisement

Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: मनडे लिटमस टेस्ट में अच्छे नंबरों से पास हुई आवारापन 2, 4 दिन में इमरान हाशमी की फिल्म का इतना हुआ कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी की इस फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन 2007 में आई पहली फिल्म आवारापन की पूरी लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया था.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 4
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST
  • 4 दिन में 91 करोड़ के पार पहुंची कमाई

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद फिल्म सोमवार के लिटमस टेस्ट में भी पास हो गई है. सोमवार को फिल्म ने भारत में करीब 9.25 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 91 करोड़ रुपए पहुंच गई है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 130 करोड़ रुपए के पार निकल गया है. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, आवारापन 2 ने चार दिनों में दुनियाभर में करीब 130.82 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

सोमवार को 10,849 शो से कमाए 9.25 करोड़
आवारापन 2 ने सोमवार को देशभर में 10,849 शोज के जरिए 9.25 करोड़ रुपए की नेट कमाई की. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 109.02 करोड़ रुपए हो चुका है. वहीं, फिल्म ने विदेशों में सोमवार को करीब 2.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कुल कमाई 21.80 करोड़ रुपए पहुंच गई है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 130.82 करोड़ रुपए हो गया है.

ओपनिंग डे पर 22 करोड़, संडे को 26 करोड़ कमाए
फिल्म की शुरुआत भी अच्छी रही थी. रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को आवारापन 2 ने भारत में 22 करोड़ रुपए की नेट कमाई की. फिल्म को शनिवार को बड़ा फायदा मिला और कलेक्शन बढ़कर 33.75 करोड़ रुपए पहुंच गया. रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस तरह पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने 81.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. सोमवार को 9.25 करोड़ जोड़ने के बाद भारत में चार दिनों का नेट कलेक्शन 91 करोड़ रुपए हो गया.

कई पुरानी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ा
इमरान हाशमी की इस फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले ही दिन 2007 में आई पहली फिल्म आवारापन की पूरी लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया था. पहली फिल्म ने अपने पूरे प्रदर्शन के दौरान करीब 7.75 करोड़ रुपए नेट कमाए थे. इसके बाद फिल्म ने इमरान हाशमी की कई पुरानी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया. इनमें हक (20 करोड़), राज 2 (25.50 करोड़), एक थी डायन (26 करोड़) और जन्नत (30 करोड़ रुपए) की कमाई करने वाली फिल्में शामिल हैं.

इंडिपेंडेंस डे क्लैश में सबसे आगे निकली फिल्म
आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कई फिल्मों से हुआ. इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर फिल्म ने 40.50 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बढ़त बनाई. इसके मुकाबले तमिल विश्वनाथ एंड सन्स ने 26 करोड़ और बटवारा 1947 ने 16.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसके अलावा स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने 12 करोड़ और DC की फिल्म ने 6.30 करोड़ रुपए की कमाई की.

इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी भी फिल्म में
आवारापन 2 में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसे विशाल भट्ट ने विशाल फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इमरान हाशमी के फैंस उनके अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म की कमाई देखकर साफ है कि दर्शकों के बीच इमरान की वापसी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement