Advertisement

Ayushmann Khurrana: 'भूतियापा' के लिए आयुष्मान खुराना और अनीस बाज्मी ने मिलाया हाथ...हॉरर कॉमेडी होगी फिल्म

फिल्म प्रोड्यूसर-डॉयरेक्टर अनीस बज्मी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3'की तैयारियों में व्यस्त हैं. इस बीच खबर है कि वह एक और हॉरर फिल्म पर काम कर रहे हैं.इस हॉरर फिल्म में आयुष्मान खुराना नजर आ सकते हैं.

Ayushmann Khurrana
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

आयुष्मान खुराना को किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने और सफलता हासिल करने वाले एक्टर के तौर पर जाना जाता है. हाल ही में अपने लेटेस्ट रोल के लिए वो काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. अनन्या पांडे के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में आखिरी बार नजर आए एक्टर,अब वह लव फिल्म्स द्वारा समर्थित एक बायोपिक में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना फिल्म निर्माता अनीस बज़्मी के साथ एक और रोमांचक  हॉरर कॉमेडी साइन कर चुके हैं. 

हॉरर कॉमेडी होगी फिल्म 
इस फिल्म का टाइटल 'भूतियापा' है जोकि हॉरर और कॉमेडी का मिक्सचर होगी.मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक,आयुष्मान और फिल्म निर्माता अनीस बज़्मी 'भूतियापा' नाम की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. हालांकि दोनों के साथ काम करने की पुष्टि हो चुकी है,फिल्म की अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी आना अभी बाकी है.हालिया रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म निर्माता अनीस बज़्मी साल के अंत तक लोकप्रिय फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं. 

कब शुरू होगी शूटिंग?
एक सूत्र ने जानकारी दी कि बाज्मी फिल्म की शूटिंग कब शुरू करेंगे इसको लेकर अभी डेट्स का तय किया जाना बाकी है. अभी वो कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के साथ भूल भुलैया 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं.वहीं आयुष्मान खुराना भी सौरभ गांगुली की बायोपिक को लेकर व्यस्त हैं. मतलब अभी डायरेक्टर और एक्टर दोनों अलग-अलग प्रोजेक्टस पर बिजी हैं.इसके बाद वह वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ 'नो एंट्री' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। बता दें, बोनी कपूर ने हाल ही में 'नो एंट्री 2' की घोषणा की है.

आयुष्मान खुराना ने 2012 में निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म काफी ज्यादा सक्सेफुल हुई. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री यामी गौतम नजर आई थीं. इस सफलता के बाद, आयुष्मान खुराना ने 'दम लगा के हईशा','बाला','ड्रीम गर्ल','बधाई हो','शुभ मंगल सावधान','चंडीगढ़ करे' जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement