Advertisement

सनी देओल की 'बटवारा 1947' ने पहले दिन किया निराश, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' कलेक्शन में निकली आगे

फिल्म के साथ सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की वापसी भी बड़ा आकर्षण थी. दोनों इससे पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

Batwara 1947, Awarapan 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है. करीब 30 साल बाद दोनों ने 'बटवारा 1947' से वापसी की थी. फैंस को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं. फिल्म को आमिर खान का भी सपोर्ट मिला और कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी पर आधारित है. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं कर पाई. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 5.75 करोड़ रुपए की कमाई की.

पहले दिन सिर्फ 15% रही ऑक्यूपेंसी
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, बटवारा 1947 ने पहले दिन भारत में करीब 5.75 करोड़ रुपए नेट कमाए. फिल्म के कुल 8,721 शो हुए और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 15% रही. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 6.48 करोड़ रुपए रहा. विदेशी बाजार से फिल्म ने करीब 1.50 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह पहले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 8.34 करोड़ रुपए रहा.

'अवारापन 2' के सामने फीकी पड़ी फिल्म
बटवारा 1947 के साथ 14 अगस्त को अवारापन 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. खास बात यह है कि अवारापन 2 करीब 19 साल बाद आई है. इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अवारापन 2' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 27 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. कई बड़े शहरों में फिल्म के शो तेजी से भर रहे हैं. ऐसे में दूसरे दिन फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

1947 के बंटवारे की कहानी दिखाती है फिल्म
बटवारा 1947 की कहानी भारत के विभाजन के दौर में आम लोगों पर पड़े असर और उनकी तकलीफों को दिखाती है. फिल्म में 1947 के बंटवारे के दौरान हुए विस्थापन, हिंसा और इंसानी रिश्तों पर पड़े असर को कहानी का आधार बनाया गया है.

पहले नाम था लाहौर 1947
फिल्म का नाम पहले लाहौर 1947 रखा गया था. बाद में इसे बदलकर बटवारा 1947 कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर 1947 नाम से जुड़ी राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए फिल्म का टाइटल बदला गया. फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन से भी सपोर्ट मिला है, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ी थी. लेकिन रिलीज के बाद शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' जैसा नहीं मिला रिस्पॉन्स
सनी देओल की पिछली बड़ी फिल्मों की बात करें तो 'गदर 2' ने शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन करीब 47.32 करोड़ रुपए नेट कमाए थे और इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 53.32 करोड़ रुपए रहा था. वहीं, 'बॉर्डर 2' ने भी पहले दिन करीब 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी. ऐसे में ‘बटवारा 1947’ की 5.75 करोड़ रुपए की ओपनिंग काफी कमजोर मानी जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement