Advertisement

भाग्यश्री की बेटी ने रखा बॉलीवुड में कदम, हुमा कुरैशी संग 'मिथ्या' में आएंगी नजर

जारी किए गए पोस्टर में अवंतिका दसानी का इंटेंस लुक नजर आ रहा है, जो एक तरह से दर्शकों के सामने इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा के डार्क और पेचीदा साइड को दर्शा रहा है. दो फीमेल लीड्स की ट्विस्टेड कहानी के साथ, अवंतिका ने अपने पहले ऑन-स्क्रीन अनुभव में एक दमदार किरदार निभाने का वादा किया है.

भाग्यश्री की बेटी ने रखा बॉलीवुड में कदम
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 27 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST
  • भाग्यश्री की बेटी का बॉलीवुड डेब्यू
  • जारी हुआ मिथ्या का पोस्टर

'मैंने प्यार किया' फेम भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी निर्माता-निर्देशक रोहन सिप्पी की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज़ 'मिथ्या' के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं. शो के निर्माताओं ने एक पोस्टर के साथ अवंतिका को शोबिज में लॉन्च करने की घोषणा की.

भाग्यश्री की बेटी का डेब्यू
इस पोस्टर में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ यंग एक्ट्रेस अवंतिका नजर आ रही हैं. इससे पहले भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने 2018 में इंटरनेशनल फेम 'मर्द को दर्द नहीं होता' के साथ मनोरंजन की दुनिया में जबरदस्त एंट्री की थी. अब भाग्यश्री की बेटी अवंतिका ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है.

जारी हुआ मिथ्या का पोस्टर
जारी किए गए पोस्टर में अवंतिका दसानी का इंटेंस लुक नजर आ रहा है, जो एक तरह से दर्शकों के सामने इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर ड्रामा के डार्क और पेचीदा साइड को दर्शा रहा है. दो फीमेल लीड्स की ट्विस्टेड कहानी के साथ, अवंतिका ने अपने पहले ऑन-स्क्रीन अनुभव में एक दमदार किरदार निभाने का वादा किया है.

नए प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटेड हैं अवंतिका
अपने पहले प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट दिखाते हुए अवंतिका कहती हैं, "इस तरह के एक चुनौतीपूर्ण चरित्र और दिलचस्प कहानी को अपने पहले प्रयास में लेना सबसे बड़ा रोमांचक रहा है. ऐसे प्रतिभाशाली और अविश्वसनीय कलाकारों और क्रू के साथ काम करना. ऐसा करने के अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं, उन्होंने मेरे जैसे न्यूकमर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया है."

क्या है ओटीटी चुनने की वजह
ओटीटी सीरीज़ को अपने पहले प्रोजेक्ट के रूप में चुनने पर, अवंतिका कहती हैं, "आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक अपने सबसे रोमांचक अनुभवों और बेहतरीन कहानियों की तलाश में आते हैं और मुझे यहाँ से अपनी यात्रा शुरू करने और इस यात्रा का हिस्सा बनने में बहुत मज़ा आया. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को 'मिथ्या' को देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में आया है." इस वेब सीरीज में हुमा और अवंतिका के अलावा परमब्रत भी काम कर रही हैं. अप्लॉज एंटरटेनमेंट इस वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रहा है और ज़ी 5 पेश कर रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement