Advertisement

भारती-हर्ष ने दी गुड न्यूज ! लाफ्टर क्वीन ने दिया बेटे को जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

भारती और हर्ष के साथ-साथ उनके फैंस को भी उनके पहले बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार था. दोनों ने ही अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है. दोनों को ही फैंस की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर नन्हे महमान ने लिया जन्म
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST
  • लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म
  • डिलीवरी से एक दिन पहले तक कर रही थीं काम

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर नन्हे महमान ने जन्म लिया है. भारती सिंह मां बन गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा 'It's a BOY'. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाई दी. 

इसके साथ ही भारती की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. दरअसल, भारती पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने वर्कफ्रंट में एक्टिव रही हैं. डिलिवरी के आखिरी दिन तक भी भारती ने शूटिंग की है. इसी का एक वीडियो अब वायरल हो गया है. कई फैंस भारती की खूब तारीफ कर रहे हैं. 

दरअसल, इस वीडियो में भारती हैवी बेबी बंप के साथ दिखाई दी थीं. भारती की काम के प्रति लगन को देख सब उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस उन्हें ट्रेंडसेटर बता रहे हैं. 

फोटो शेयर कर जताई खुशी

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में कपल व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं. भारती ने अपने हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिया पकड़ा है.  उन्होंने कैप्शन में लिखा 'It's a BOY'. पोस्ट में तमाम सेलेब्स के साथ-साथ नेटिजंस ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दीं. हालांकि उन्होंने अभी न्यूली बॉर्न बेबी की फोटो नहीं शेयर की है.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement