Bhooth Bangla Collection Day 4 अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी नजर आ रही हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म को रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. इसके बावजूद भूत बंगला ने ओपनिंग वीकेंड में मजबूत शुरुआत करते हुए दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया. हालांकि, सोमवार के आंकड़ों में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी होती नजर आ रही है.
चौथे दिन आया बड़ा ड्रॉप
वीकेंड के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट आना आम बात है और भूत बंगला के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपए नेट की कमाई की. यह कमाई 10,984 शोज के जरिए दर्ज की गई. अगर रविवार के आंकड़ों से तुलना करें, तो यह गिरावट काफी बड़ी रही. रविवार को फिल्म ने 23.00 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था, जबकि सोमवार को यह कमाई घटकर 6.75 करोड़ रह गई. यानी फिल्म की कमाई में करीब 70.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
चार दिनों में कहां पहुंची फिल्म?
सोमवार तक के आंकड़ों को जोड़ें तो फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 64.75 करोड़ रुपए हो चुका था. यानी फिल्म अभी भी अच्छी स्थिति में बनी हुई है, लेकिन आने वीले वीकडे फिल्म और कलाकारों का असली पावर दिखाई देगा.
आईपीएल और बड़ी फिल्मों की टक्कर का असर
इस समय एक तरफ आईपीएल का क्रेज है, वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्म भी सिनेमाघरों में मौजूद है. ऐसे में दर्शकों का बंटा हुआ ध्यान भूत बंगला के आंकड़ों को और दिलचस्प बना रहा है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं. अगर वीकेंड तक कमाई में फिर उछाल आता है, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस की खिलाड़ी साबित हो सकती है.
ये भी पुढ़ें