Advertisement

Bhul Bhulaiyaa 2 on Netflix: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2

Bhul Bhulaiyaa 2 on Netflix: साल 2007 में आई भूल भुलैया फिल्म की दूसरी कड़ी भी सुपरहिट रही है. कार्तिक आर्यन ने कमाल की एक्टिंग करके लोगों का दिल जीत लिया है.

Bhul Bhulaiyaa 2 (Photo: Wikipedia)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 19 जून 2022,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST
  • नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है भूल भुलैया 2
  • इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की है

बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के बाद, कार्तिक आर्यन-स्टारर 'भूल भुलैया 2' अब ओटीटी पर हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही है. जी हां, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की आज यानी कि 19 जून, 2022 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी. और जो फैंस बेसब्री से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे वे आज ही यह फिल्म देख सकते हैं. 

इस बारे में कार्तिक आर्यन का कहना है कि 'भूल भुलैया' की यात्रा से अब तक वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं. वह बहुत खुश हैं कि नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. नेटफ्लिक्स पर दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन होगा. 

साल 2007 में आया था पहला भाग

साल 2007 की 'भूल भुलैया' फिल्म आई थी, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा ने अभिनय किया था. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म सुपरहिट रही थी. 

'भूल भुलैया 2' भी दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी है. फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की है. फिल्म में कार्तिक के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी हैं. तीनों ही स्टार्स के काम को फिल्म में सराहा गया है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement