Advertisement

बॉलीवुड के शहंशाह का 80वें जन्मदिन पर बड़ा सरप्राइज! जारी हुआ अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ऊंचाई' का कैरेक्टर पोस्टर

Amitabh Bachchan 80th Birthday: अमिताभ बच्चन मंगलवार यानि 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. जन्मदिन से पहले बॉलीवुड के शहंशाह की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ऊंचाई' का कैरेक्टर पोस्टर जारी किया गया है. ये फिल्म दोस्ती के ऊपर है.

Amitabh Bachchan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST
  • दोस्ती के ऊपर है फिल्म
  • कई दिग्गज कलाकार दिखेंगे साथ

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. 80वें जन्मदिन के जश्न की शुरुआत भी हो चुकी है. इसी के साथ बिग-बी की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ऊंचाई' की बधाइयां भी मिलनी शुरू हो गई हैं. बता दें, इस फिल्म का निर्माण राजश्री फिल्म्स ने महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के साथ मिलकर किया है. 'ऊंचाई' फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है. शहंशाह के 80 साल पूरे कर लेने के ठीक एक महीने बाद इसे रिलीज किया जा रहा है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.

कई दिग्गज कलाकार दिखेंगे साथ

बताते चलें कि 'ऊंचाई' में भारतीय सिनेमा के क‌ई दिग्गज कलाकार साथ दिखने वाले हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बमन ईरामी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.‌ इनके अलावा डैनी डेंग्जोप्पा और नफीसा अली जैसे दिग्गज कलाकर भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं. 

दोस्ती के ऊपर है फिल्म

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले अपने ऑनलाइन ब्लॉग में भी इस फिल्म के बारे में बताया था. 'ऊंचाई' के बारे में अमिताभ ने फ्रेंडशिप‌ डे के मौके पर ये ब्लॉग लिखा था. रिलीज किए गए फिल्म के पहले पोस्टर में दोस्ती के जज़्बे को बड़े ही सुंदर तरीके से पेश किया गया था. बता दें जो पोस्टर‌ रिलीज किया गया है इसकी टैगलाइन है - दोस्ती उनकी जिंदगी की एकमात्र प्रेरणा थी!. जाहिर सी बात है कि ये फिल्म दोस्ती पर आधारित है. 

'ऊंचाई' में दोस्तों के एक सफर को दिखाया जाएगा. फिल्म 11.11.22 यानी अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन के ठीक एक महीने बाद देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
  


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement