Advertisement

Vicky Kaushal Katrina Kaif Marriage: राजस्थान के इस शाही महल में कैटरीना और विक्की बनेंगे हमसफर!

कैटरीना और विक्की कौशल की शादी एकदम शाही अंदाज में राजस्थान के सवाई माधोपुर का Six Senses Fort Barwara रिजॉर्ट में होने वाली है, कैटरीना ने अपनी शादी के लंहगे के लिए सब्यसाची को ऑर्डर भी कर दिया है.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
नाज़िया नाज़
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • कैट और विक्की की शादी को लेकर आया नया ट्विस्ट
  • राजस्थान में शाही अंदाज में करेंगे शादी

कैटरीना और विक्की कौशल के अफेयर को लेकर आज कल खूब बातें हो रही हैं. ये चर्चा है कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं. लेकिन अब कैटरीना और विक्की कौशल की शादी को लेकर एक नया ट्विस्ट सामने आया है. 

राजस्थान के इस रिजॉर्ट में होगी कैट और विक्की  की शादी 

खबरों के मुताबिक कैटरीना और विक्की की शादी राजस्थान के सवाई के रिजॉर्ट सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में होगी. , यह जगह रणथंभौर नेशनल पार्क से 30 मिनट की दूरी पर है.  इससे पहले साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन में शादी की थी और यह वेन्यू भी खूबसूरती के मामले में उससे कम नहीं है. 

सब्यसाची का लहंगा पहन दुल्हन बनेंगी कैटरीना

जानकारी के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं. दोनों ही तैयारियों में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते. कैटरीना ने अपनी शादी का जोड़ा बनवाने के लिए सब्यसाची को ऑर्डर भी दे दिया है.  ईटाइम्स की खबर के मुताबिक कैटरीना इस खास मौके पर सब्यसाची का सिल्क लहंगा पहनने जा रही हैं. 

हर्षवर्धन कपूर ने किया था कंफर्म 

कुछ समय पहले बातचीत में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने दोनों के रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था. हर्षवर्धन से पूछा गया था कि वह किस बॉलीवुड रिश्ते की अफवाह को सच मानते हैं? इसके जवाब में हर्षवर्धन ने कथित तौर पर जवाब दिया था, 'विक्की और कैटरीना एक साथ हैं, यह सच है... क्या ऐसा कहने के लिए, मैं मुसीबत में पड़ने वाला हूं? मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि वे इसके बारे में काफी ओपन हैं.'

कैटरीना कई बार रिश्ते से कर चुकी हैं इंकार

कैटरीना और विक्की अक्सर एक दूसरे के साथ ही पाए जाते हैं. हांलाकि जब विक्की के साथ रिश्ते के बारे में कैटरीना से सवाल पुछा गया तो कैटरीना ने कहा कि जरूरी नहीं कि साथ दिखने का मतलब ये हो कि हम दोनों शादी भी करेंगे, उन्होनें कहा मैं पिछले 15 सालों से यही सवाल सुन रही हूं. शादी से पहले हर जगह एक साथ पाए जाने पर विराट और अनुष्का भी अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात नहीं करते थे. और दोनों ने शादी के बाद अपनी तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी, ऐसा लगता है कि कैटरीना और विक्की भी अनुष्का और विराट को ही फॉलो कर रहे हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement