Advertisement

Bigg Boss 16: बिग बॉस में सुम्बुल खान ने की है सबसे ज्यादा कमाई, जानिए बाकी सेलेब्स का कितना बढ़ा है बैंक बैलेंस

Bigg Boss 16 Salary: बिग बॉस सीजन 16 में सबसे ज्यादा कमाई एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने की है, जबकि सबसे कम कमाई शालिन भनोट के हिस्से आई है. इस बार कई सदस्य करोड़पति बन चुके हैं. हालांकि फिनाले में बस कुछ दिन ही बाकी हैं.

सुम्बुल तौकीर खान और टीना दत्ता (Photo/Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST
  • बिग बॉस में सुम्बुल खान ने की है सबसे ज्यादा कमाई
  • 1.68 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं सुम्बुल खान

रिएलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन चल रहा है. कई सालों से ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो की खूब कमाई होती है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ शो की कमाई होती है, इसमें हिस्सा लेने वाले सेलेब्स को भी खूब पैसे मिलते हैं. इस बार कई प्रतिभागियों के करोड़पति बनने की बात सामने आ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सुम्बुल तौकीर खान घर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सदस्य बनी हुई हैं.

हर हफ्ते 9 लाख कमाती हैं सुम्बुल-
बिग बॉस 16 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब सुम्बुल तौकीर खान हैं. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सुम्बुल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सदस्य बनी हुई हैं. खान हर हफ्ते 9 लाख रुपए कमा रही हैं. अब तक उनके खाते में 1.68 करोड़ रुपए आ चुके हैं.

सबसे कम कमाने वाले सेलेब को जानिए-
बिग बॉस 16 में कई प्रतिभागियों की कमाई करोड़ों में है. लेकिन कई ऐसे सदस्य भी हैं, जिनकी कमाई लाखों में अटकी हुई है. अगर बिग बॉस के इस सीजन में सबसे कम कमाई होगी तो शालिन भनोट का नाम सबसे ऊपर है. शालिन भनोट ने सिर्फ 56 लाख रुपए की कमाई की है.

बिग बॉस के करोड़पति-
सबसे ज्यादा कमाई सुम्बुल तौकीर खान ने की है, लेकिन टीना दत्ता भी कमाई के मामले में कम नहीं हैं. भले ही उनकी कमाई सुम्बुल से कम है, लेकिन वो भी करोड़ों कमा चुकी हैं. टीना दत्ता अब तक 126 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं. जहां तक करोड़ों की कमाई की बात है तो निमरित कौर अहलूवालिया का नाम भी इसमें शामिल है. निमरित कौर अब तक 1.12 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं और बिग बॉस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले तीसरे नंबर पर हैं.

बाकी सदस्यों की कितनी है कमाई-
बिग बॉस में और भी कई सदस्य हैं, जिनकी कमाई करोड़ रुपए से थोड़ी सी ही कम है. इसमें एमसी स्टेन शामिल हैं. एमसी स्टेन 98 लाख की कमाई की है. जबकि प्रियंका चाहर ने 70 लाख रुपए गर ले जा चुकी हैं. शिव ठाकरे अब तक 63 लाख रुपए की कमाई कर चुके हैं.
साजिद खान को बिग बॉस से निकाले जाने वाले आखिरी प्रतिभागी हैं. इससे पहले अब्दु रोजिक ने शो छोड़ दिया था. बिग बॉस 16 का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2022 को हुआ था.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement