'बिग बॉस 20' शुरू होते ही घर के अंदर रिश्तों के साथ-साथ विवादों का सिलसिला भी शुरू होता नजर आ रहा है. अलग-अलग बैकग्राउंड से आए कंटेस्टेंट्स अभी एक-दूसरे को समझ ही रहे हैं, लेकिन इसी बीच घर में ऐसा बवाल देखने को मिला कि मामला सीधा तीखी बहस और फिर तनावपूर्ण होता चला गया. सामने आए नए प्रोमो में अरिश्फा खान से आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच जमकर कहासुनी होती दिखाई दे रही है. दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़ी हुई दिख रही हैं, जिससे माहौल और गरमाता नजर आ रहा है. बात बढ़ती है तो माही विज भी इस बहस में शामिल हो जाती हैं. प्रोमो में अरिश्फा का गुस्सा साफ नजर आ रहा है और वह अपनी बात को लेकर पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं दिख रही है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि बातचीत ने इतनी जल्दी बहस और फिर बवाल का रूप ले लिया, इसका पूरा खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा.
रील को लेकर शुरू हुई बहस
प्रोमो में नजर आ रहा है कि अमरपाली दुबे अरिश्फा खान से कहती हैं कि उनकी रील कट रही है. इस पर अरिश्फा जवाब देती हैं, 'मुझे रील कटवाने की जरूरत नहीं है. मेरी रील यूं ही कटती है.' अरिश्फा का यह जवाब सामने आते ही दोनों के बीच तकरार और बढ़ती दिखाई देती है. इसके बाद बातचीत सिर्फ रील तक सीमित नहीं रहती और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है.
'हिप्पोक्रेट' बोलने पर माही विज भी हुईं शामिल
बहस के कुछ देर बाद अरिश्फा की तरफ से 'हिप्पोक्रेट' शब्द सुनाई देता है. इस पर माही विज सवाल करती हैं, 'काहे का हिप्पोक्रेट?' इसके बाद मामला और गरमाता नजर आता है. अमरपाली, माही और अरिश्फा के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है. प्रोमो में तीनों ही अपनी-अपनी बात पर अड़ी हुई दिखाई दे रही हैं और माहौल लगातार तनावपूर्ण होता चला जाता है.
संस्कारों तक पहुंच गई बात
बहस के दौरान मामला रील और 'हिप्पोक्रेट' वाली बात से आगे बढ़कर संस्कारों तक पहुंच जाता है. इसी दौरान अरिश्फा सामने वालों पर बदतमीजी करने और गाली देने का आरोप लगाती हैं. मामला यहीं शांत नहीं होता. इसके जवाब में अमरपाली दुबे कहती हैं, 'बच्चा, आवाज नहीं निकल रही, जा गर्म पानी पीकर आ.' अमरपाली की इस बात के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है.
अरिश्फा भी पीछे हटने के मूड में नहीं
पूरे प्रोमो में अरिश्फा खान का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. वह अपनी बात पर कायम दिखाई देती हैं और बहस के दौरान पीछे हटने के मूड में नहीं दिखतीं. वहीं अमरपाली और माही भी अपनी बात रखती नजर आती हैं. यानी बिग बॉस के घर में यह मामला सिर्फ एक छोटी सी बात से शुरू होकर तीखी बहस और हाई-वोल्टेज ड्रामे तक पहुंच गया है. हालांकि, आखिर किस बात ने इस बहस को इतना बढ़ाया और घर के माहौल को इस तरह तनावपूर्ण कर दिया, इसका पूरा खुलासा आने वाले एपिसोड में ही होगा. अभी तक अरिश्फा बिग बॉस सीजन 20 की सबसे मजबूत खिलाड़ी के तौर पर सामने आ रही हैं. लेकिन देखना ये होगी कि क्या ये जज्बा शो के दौरान बना रहता है या नहीं.
ये भी पढ़ें