Advertisement

Birthday Special: एक्टिंग से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चा में रहे अश्मित पटेल, जानें किनके संग जुड़ चुका है नाम और किस अभिनेत्री के साथ लीक हुआ था MMS!

बॉलीवुड अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म 13 जनवरी 1978 हुआ था. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन कोई खास पहचान नहीं मिल पाई. अश्मित एक्टिंग से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुके हैं.

Ashmit Patel (Photo Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST
  • बॉलीवुड अभिनेता अश्मित पटेल का जन्म 13 जनवरी 1978 को हुआ था
  • वीणा मलिक, रिया सेन सहित कई एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है अश्मित का नाम

बॉलीवुड एक्टर और सुपर मॉडल रहे अश्मित पटेल का आज जन्मदिन है. अश्मित का जन्म 13 जनवरी 1978 हुआ था. उन्होंने 
फिल्मी करियार की शुरुआत 2003 में फिल्म इंतेहा से की थी. फिर वह साल 2004 में मर्डर फिल्म में नजर आए. अश्मित पटेल एक्टिंग से ज्यादा अफेयर और अभिनेत्री के साथ लीक हुए  MMS के लेकर चर्चा में रहे. 

अश्मित पटेल कांग्रेस की मशहूर नेता रजनी पटेल के बेटे हैं.अश्मित पटेल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई और फिर अमेरिका से की है. बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक की थी. उन्होंने सह निर्देशक के तौर पर आप मुझे अच्छे लगने लगे, आवारा पागल दीवाना, राज और फूटपाथ में काम किया था। अश्मित पटेल इंतेहा, मर्डर, सिलसिले, फाइट क्लब, दिल दिया है और कुड़ियों का जमाना है फिल्म में अभिनय कर चुके हैं.

बिग बॉस से चर्चा में आए
अश्मित पटेल 2010 में प्रसारित बिग बॉस 4  में भाग लेने के बाद सबसे अधिक चर्चा में आए. उनका नाम इस शो में भाग ले रही पाकिस्तान की कंट्रोवर्सी क्वीन वीणा मलिक से जुड़ा था. दोनों रोमांस की वजह से सुर्खियों में रहे थे. वीणा मलिक ने भी तब बिग बॉस की वजह से देश में खूब सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी. वीना मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अश्मित पटेल उनकी इनरवियर तक धोते थे. मैंने अश्मित से कभी प्यार नहीं किया बल्कि वही मेरे पीछे पड़ा हुआ था.

लीक हुआ था अश्लील एमएमएस 
अश्मित पटेल का विवादों से गहरा नाता रहा है. उनका अभिनेत्री रिया सेन के साथ एक अश्लील एमएमएस भी वायरल हो चुका है. यह एमएमएस एक होटल के कमरे का था. इस अश्लील एमएमएस के सामने आने के बाद अश्मित और रिया सेन को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी. इन दोनों ने एमएमएस को फर्जी बताया था. रिया सेन ने तब कहा था कि उन्हें इस एमएमएस की वजह से बहुत नुकसान हुआ था तो वहीं अश्मित पटेल पर फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस कदम को उठाने का आरोप लगा था.

सगाई के बाद टूट गया था रिश्ता
अश्मित पटेल अभिनेत्री महक चहल के साथ अफेयर को भी लेकर चर्चा में रह चुके हैं. इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में स्पेन में सगाई कर ली थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण इनकी सगाई टूट गई. इसको लेकर महक चहल ने मीडिया को बताया था कि दोनों के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ गए था, जिसकी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement