सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 दुनियाभर के थिएटर्स में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है और यह मूवी लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब देखा जा रहा है. सनी देओल अकेले सलमान खान, रजनीकांत, प्रभास, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर भारी पड़ गए हैं. बॉर्डर 2 ने इन सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है.
बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ ये एक्टर हैं अहम रोल में
बॉर्डर 2 सनी देओल की 1997 में आई बॉर्डर का स्पिरिचुअल सीक्वल है. बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम रोल में हैं. बॉर्डर 2 फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के निर्माता जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं. बॉर्डर 2 फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक वॉर ड्रामा है. यह लोंगेवाला की लड़ाई के बजाय ऑपरेशन चंगेज खान और उत्तर-पश्चिमी सेक्टर की दूसरी लड़ाइयों पर फोकस करती है. इस फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में वापस आए हैं. वह वरुण धवन (मेजर होशियार सिंह दहिया) और दिलजीत दोसांझ सहित एक टीम का नेतृत्व करते हैं.
बॉर्डर 2 ने 16 दिनों में की अच्छी-खासी कमाई
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 उस समय रिलीज हुई थी, जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर तहलका मचा रही थी लेकिन बॉर्डर 2 ने आते ही धुरंधर का खेल बिगाड़ दिया. बॉर्डर 2 ने 16 दिनों में तगड़ी कमाई की है और इस फिल्म का अभी देश और विदेश में जोरदार कलेक्शन जारी है. बॉर्डर 2 फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.
बॉर्डर 2 की कमाई बीच में थोड़ी कम हुई थी लेकिन इस फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार बॉर्डर 2 ने 16 दिनों में इंडिया में 301.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इस फिल्म का अपने देश में ग्रॉस कलेक्शन 355 करोड़ रुपए का हो चुका है. बॉर्डर 2 फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 52 करोड़ रुपए का रहा है. अब बॉर्डर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 15 दिनों में 407 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इसके साथ ही इस फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की है. ऐसे में बॉर्डर 2 फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 360 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 411.25 करोड़ रुपए का हो चुका है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में कमाई के आंकड़े अलग हो सकते हैं.
बॉर्डर 2 इन फिल्मों से निकली आगे
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने तीसरे शनिवार को अपनी बंपर कमाई के साथ ही बॉलीवुड की पांच बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉर्डर 2 फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ये कमाल किया है. बॉर्डर 2 फिल्म की ग्रॉस कलेक्शन अभी 360 करोड़ रुपए है. सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का कुल कलेक्शन 346.08 करोड़ रुपए का था. रजनीकांत की मूवी कुली का ग्रॉस कलेक्शन 337.50 करोड़ रुपए का रहा था. प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का ग्रॉस कलेक्शन 343 करोड़ रुपए का रहा था. ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 का ग्रॉस कलेक्शन 340.17 करोड़ का रहा था. जूनियर एनटीआर की देवरा फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 347 करोड़ रुपए रहा था. इन पांच फिल्मों से आगे निकलने के बाद अब बॉर्डर 2 की नजरें पद्मावत, सैयारा, सुल्तान और संजू जैसी फिल्मों से आगे निकलने पर है.