OMG 2 में अक्षय कुमार के बाद अब कोई भी एक्टर नहीं बन पाएगा भगवान, लेकिन क्यों?

अक्षय कुमार OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं. सेंसल बोर्ड ने नई गाइडलाइंस जारी की है जिसके मुताबिक अब फिल्मेकर्स को इस बात की इजाजत नहीं होगी कि वो ऑनस्क्रीन किसी इंसान को बतौर भगवान दिखाएं.

Actors who played God onscreen
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

जून में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म में प्रभू श्री राम की कहानी दिखाई गई जोकि एक तरीके की मॉडर्न रामायण थी जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया. कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म बनाने के लिए संवाद लेखक और निर्देशक को ट्रोल किया गया. इसके बाद जल्द ही अक्षय कुमार की OMG 2 आने के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार Messenger of God का किरदार निभा रहे हैं. हो सकता है ये आखिरी बार हो जब कोई एक्टर किसी फिल्म में भगवान के किरदार में नजर आए.

क्या है CBFC का कहना
Koimoi.com ने सीबीएफसी के हवाले से दावा किया है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब फिल्मेकर्स को इस बात की इजाजत नहीं होगी कि वो ऑनस्क्रीन किसी इंसान को बतौर भगवान दिखाएं. इसका मतलब ये हुआ कि अगर ऐसा हुआ तो अक्षय कुमार बतौर भगवान आखिरी बार ऑनस्क्रीन नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो ओएमजी 2 पर सेंसर बोर्ड ने कहा कि भगवान द्वारा सोशल इश्यूज को सुलझाते दिखाना ठीक नहीं है. इसके अलावा ऐसे चित्रणों पर सीबीएफसी के सख्त रुख के पीछे देश के राजनीतिक परिदृश्य को भी एक कारण बताया जा रहा है. भगवान राम का किरदार निभाने के लिए साउथ सुपरस्टार प्रभास जैसे को भी आलोचना और अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था.

फिल्म को लेकर हो चुका है विवाद
बता दें कि ओएमजी में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था. इससे पहले भी कुछ सेलेब्स ऑनस्क्रीन भगवान को रोल निभा चुके हैं. फिल्म काफी विवाद में रही और फिल्म पर केस भी है. फिल्म के साथ इसकी कास्ट और मेकर्स को भी काफी ट्रोल किया गया.ओएमजी में जहां नुसरत भरुचा और परेश रावल थे. वहीं ओमएमजी 2 में यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे. इन नए दिशानिर्देशों के परिणामस्वरूप, अभिनेताओं को फिल्मों में किसी भगवान की भूमिका निभाने की अनुमति नहीं होगी. लंबे समय तक किसी फिल्म में भगवान की भूमिका निभाने वाले आखिरी सुपरस्टार हाल ही में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म बीआरओ में पवन कल्याण हो सकते हैं. भगवान की भूमिका निभाने के बावजूद, पवन कल्याण के प्रशंसकों ने उनका समर्थन किया, यहां तक ​​कि उन्हें समर्पित एक मंदिर बनाने की इच्छा भी व्यक्त की.
 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED