दीपावली के छह दिन बाद छठ महापर्व मनाया जाता है. कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत होती है. इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ दिया जाता है. इस बार छठ पूजा 30 अक्टूबर को पड़ रही है. छठ पर्व से पहले एक से बढ़कर एक भोजपुरी छठ गीत रिलीज हो रहे हैं. लेकिन छठ से पहले भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के गीत भी वायरल होने लगते हैं. आज हम आपको पवन सिंह के 5 ऐसे गाने बताने जा रहे हैं जिसे छठ पर सुनकर मन भाव विभोर हो उठता है.
जोड़े-जोड़े फलवा
पवन सिंह का भोजपुरी छठ गीत 'जोड़े जोड़े फलवा' हर साल छठ पर खूब वायरल होता है. इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है. यहां देखिए पवन सिंह का यह भोजपुरी छठ गीत 'जोड़े जोड़े फलवा'.
गोदिया में होईहे बलकवा
पवन सिंह का छठ गीत 'गोदिया में होइहे बालकवा', खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर खूब देखा जाता है. छठ नजदीक आते-आते ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है. सुनिए पवन सिंह की आवाज में छठी मईया की महिमा का बखान करता ये गीत.
जय छठी मईया
पिछले साल सोनू निगम और पवन सिंह का छठ गीत रिलीज हुआ था. पहली बार सोनू निगम ने कोई भोजपुरी गाना गाया था. इस बार भी छठ केमौके पर ये गाना खूब सुना जा रहा है.
छठी माई सुनली गुहार
छठ के पर्व के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने गायक पवन सिंह का नया गाना 'छठी माई सुनली गुहार' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. छठ में यह वीडियो एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.