Advertisement

Good News: एक्ट्रेस Chhavi Mittal ने जीती ब्रेस्ट कैंसर से जंग, 6 घंटे चली सर्जरी

एक्ट्रेस छवि मित्तल ने ब्रेस्ट कैंसर को मात दे दी है. छवि ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने सर्जरी के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है.

छवि मित्तल/ Instagram
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST
  • छवि मित्तल ने ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत ली है
  • छवि मित्तल एक एक्ट्रेस होने के साथ यूट्यूबर भी हैं

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत ली है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी. उन्होंने मंगलवार को अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी साझा की है. इस तस्वीर में वह बेड पर लेटी हुई पोज दे रही हैं. 

सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

अपनी फोटो को शेयर करते हुए छवि ने लिखा, 'जब एनेस्थिसियॉलॉजिस्ट ने मुझे आंख बंद करने के लिए और कुछ सकारात्मक सोचने के लिए कहा तो मैंने अपने खूबसूरत ब्रेस्ट का ध्यान किया. फिर मैं अंदर गई और मुझे पता था कि अब मैं कैंसर मुक्त होकर ही उठूंगी. पूरे 6 घंटे तक मेरी सर्जरी चली. मुझे इससे रिकवर होने में लंबा समय लगेगा लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि अब सब अच्छा होगा. बुरा वक्त खत्म हो गया. आपकी प्रार्थना पूरे मेरे दिमाग में थी क्योंकि मेरे लिए वही सबसे जरूरी है.'

पति और फैंस को कहा धन्यवाद

छवि ने आगे लिखा, 'आपके मैसेजेस पढ़कर मैं भावुक हो गई. यह सब मैं अपने पार्टनर के बिना हैंडल नहीं कर पाती. जो मेरी ही तरह क्रेजी है, मजबूत है, दीवाना है, बहादुर है, धैर्य रखने वाला है, देखभाल करने वाला और प्यार करने वाला है मोहित हुसैन. जो मेरी आंखों में कभी आंसू नहीं देख सकता.'


छवि ने इस पोस्ट के साथ कैंसर फ्री हैशटैग का इस्तेमाल किया. छवि ने सर्जरी से पहले भी एक वीडियो साझा कर लिखा कि यह उनकी लड़ाई है और वह इससे लड़ने के लिए तैयार हैं. छवि मित्तल एक एक्ट्रेस होने के साथ यूट्यूबर भी हैं. वह कई टीवी शोज के साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement