Advertisement

Cinema Lovers Day: आज लगने वाली है सिनेमा की सेल, इन फिल्मों का रहेगा ऑप्शन

सिनेमा लवर्स के लिए खुशखबरी है. आज यानी 20 जनवरी को सिनेमा लवर्स डे मनाया जा रहा है. इस दिन सिनेमा की सेल लगेगी, जिसमें 99 रुपए में मूवी की टिकट मिलेगा. कल कोई नई फिल्म नहीं रिलीज होगी. केवल पुरानी फिल्मों के टिकट मिलेंगे.

कल लगने वाली है सिनेमा की सेल
शताक्षी सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:19 AM IST
  • फिल्म मेकर्स के लिए भी जरूरी है ये सेल
  • दोबारा रिलीज हो रही है कश्मीर फाइल्स

फिल्मों के दीवाने के लिए मनोरंजन का जश्न मनाने का वक्त आ गया है, क्योंकि आपके एंटरटेनमेंट का फुल इंतज़ाम वीकेंड की शुरुआत में ही हो गया है. कल यानी शुक्रवार को इंडिया सिनेमा लवर्स डे मनाने जा रहा है. इस दिन सिनेमा की BUMPER SALE लगने वाली है. कल फिल्मों की टिकट मल्टीप्लेक्स में महज 99 रुपये में मिलेगा. एक से बढ़कर एक फिल्मों के विकल्प महज 99 रुपये में उपलब्ध होंगे. 

फिल्म मेकर्स के लिए भी जरूरी है ये सेल
दरअसल इस गुड न्यूज़ के तार महज सिनेमा प्रेमियों से ही नहीं जुड़े हैं. फिल्म मेकर्स के लिए भी ये SALE बूस्टर डोज़ का काम करेगी. पिछले साल 23 सितंबर को भी फिल्मों की सेल लगी थी. तब महज 75 रुपये में दर्शकों को उनकी पसंदीदा फिल्म देखने का मौका मिला था. उस दौरान करीब 65 लाख से ज्यादा दर्शक सिनेमा तक पहुंचे थे. जाहिर है इस प्रयोग की कामयाबी के बाद इसे दोहराया जा रहा है. उम्मीद है इस बार भी दर्शक फिल्मों की सेल के इस बम्पर ऑफर को हाथों हाथ लेंगे और थिएटर में दर्शकों की रौनक फिल्म मेकर्स का हौसला बढ़ाएगी.

दोबारा रिलीज हो रही है कश्मीर फाइल्स
गुड न्यूज़ ये भी है कि पिछले साल जबरदस्त कारोबार करने वाली कश्मीर फाइल्स दोबारा से रिलीज हो रही है. इसके अलावा भी दर्शकों के सामने फिल्मों के मेन्यू में एक से बढ़कर एक ऑफर्स होंगे. तो महज 99 रुपये में मनोरंजन की महफिल लूटने के लिए तैयार हो जाइए.  क्योंकि सिनेमा के उत्सव का इससे बढ़िया मौका और क्या होगा.

इस फ्राइडे नहीं रिलीज होगी नई फिल्म
आपको बता दें कि इस शुक्रवार कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, लेकिन आप उन फिल्मों को देख सकते हैं. जो हाल ही में रिलीज हुई हो और आप महंगे टिकट की वजह से देख नहीं पाए हैं. इसे लेकर सिनेमा लवर्स में जबरदस्त उत्साह है.

ये फिल्में देखने का है ऑप्शन
अब आपको बताते हैं कि आपके पास किन किन फिल्मों का ऑप्शन रहेगा. जिसे आप इस शुक्रवार को इंजॉय कर पाएंगे.

अवतार 2
सबसे पहले आपके पास होगी बॉलीवुड की फिल्म अवतार 2. ये वो फिल्म है, जिसने कमाई का ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ पाना किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं है. इस फिल्म ने भारत में अब तक 470 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. इस फिल्म का क्रेज ही ऐसा है जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर करेगा.

कुत्ते
अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते भी आपके मनोरंजन का दायरा बढ़ा सकती है. फिल्म कुत्ते को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. इसमें अर्जुन कपूर के साथ तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है.

सर्कस
अपनी धमाकेदार कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने दर्शकों के लिए फिल्म सर्कस को परोसा है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को भी इस दिन इंजॉय कर सकते हैं. 

लकड़बग्घा 
विक्टर मुखर्जी ने फिल्म लकड़बग्घा को बनाया है. जिसमें एक एनिमल लवर कुरियर बॉय की कहानी है. जिसका डॉगी गुम हो जाता है. उसे खोजने के लिए वो दिन रात एक कर देता है. एक अलग ही कहानी उभर कर सामने आती है, जो आपको थियेटर जाने के लिए मजबूर करेगी. वो भी अगर ऐसा ऑफर मिले.

कश्मीर फाइल्स
पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्म कश्मीर फाइल्स भी सिनेमा प्रेमियों के लिए उपलब्ध रहेगी. क्योंकि इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है. यानी इस फिल्म को भी आप 99 रुपये में देख सकेंगे.

तमिल फिल्में
इसके अलावे आपके सामने तमिल फिल्में थुनिवू और वारिसू और तेलगू फिल्में वाल्टेयर वीरैया, वीरा सिम्हा रेड्डी जैसी फिल्मों को सस्ते में देखने का मौका होगा. इसके अलावा भी कई और फिल्में होंगी, जो आपके कीमती वक्त को जाया होने नहीं देंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement