Advertisement

Crew Twitter Review: कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू की फिल्म Crew में दिखा Girl Gang का जलवा, लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू (Crew) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसको लेकर काफी ज्यादा क्रेज बना हुआ था. एडवांस बुकिंग के मामले में भी इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Crew Review
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

ग्लैमर और फन मोमेंट्स से भरी करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू (Crew) को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की एडवांस सेल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से भी ज्यादा रही.फिल्म के ट्रेलर ने काफी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था जिसकी वजह से फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट धड़ाधड़ बिकी और रिलीज से पहले ही मूवी ने करीबन 2 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली थी.सुबह के थो में थ्रिएटर में काफी ज्यादा भीड़ देखी गई. क्रू को तीन फीमेल लीड के तौर पर कई पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. लोग इस क्राइम कॉमेडी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. दर्शकों ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म को लेकर रिव्यू शेयर किया है. एक तरफ जहां कुछ लोगों ने फिल्म की तारीफ की है वहीं कुछ अन्य ने फिल्म को "अनुमानित" और "घिसी-पिटी" कहानी के कारण औसत बताया. आज आपको बताते हैं कि लोगों को क्रू फिल्म कैसी लगी?

कुछ ने बताया 'औसत' तो कुछ ने कहा 'जबरदस्त'
एक यूजर ने लिखा,"ह्यूमर, ग्रिपिंगएंगेजिंग का पैकेज. मनोरंजन अपने चरम पर था. कलाकारों की एक शानदार तिकड़ी #तब्बू, @कृतिसेनन, #करीनाकपूर ने शानदार अदाकारी दिखाई. इनको जो भूमिकाएं सौंपी गई थीं उसमें इन्होंने दमदार काम किया. और लॉस्ट बट नॉट द लीस्ट @कपिलशर्माK9 सर द रियल बैंगर टू गुड ए मस्ट वॉच."

वहीं दूसरे यूजर ने फिल्म को साधारण बताते हुए लिखा,'फिल्म #क्रू का पहला पार्ट अच्छा है और दूसरा पार्ट बेकार है.अपने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद,मेन एक्ट्रेसस ने महत्वपूर्ण दृश्यों में ओवर एक्टिंग की.इस फिल्म को नजरअंदाज करना ही बेहतर है क्योंकि यह पूरी तरह से नॉर्मल है.

एक यूजर ने लिखा,"#क्रू देखी. यह एक अच्छी फिल्म है,लंबे समय के बाद एक क्राइम कॉमेडी फिल्म आई है. तब्बू, कृति, करीना ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. तीनों अभिनेत्रियों के बीच की केमिस्ट्री देखना मजेदार लगा. दिलजीत और कपिल शर्मा ने अपने सीमित स्क्रीनटाइम में अच्छा प्रदर्शन किया.राजेश शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया."

क्रू काफी जगह पर बहुत ही मजेदार है. इस फिल्म की कहानी वीक है,लेकिन कास्ट ने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी गुदगुदाया है,अन्य यूजर ने लिखा.

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी शुरू होती है तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन से जो कोहिनूर एयरलाइंस में एयर होस्टेस हैं. तीनों की जिंदगी में अपनी-अपनी समस्याएं हैं.ये सभी जिस एयरलाइन में काम करती हैं वह दिवालिया होने की कगार पर है. एक बार इन्हें ऐसा मौका मिलता है जिसमें उन्हें कुछ गलत करना है लेकिन इससे उनकी जिंदगी बदल सकती है. अब यह फैसला क्या है और ये एयर होस्टेस अपनी जिंदगी में ढेर सारी समस्याओं को कैसे बुला लेती हैं यह आपको फिल्म देखने के बाद ही पता लगेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement