Advertisement

बिल्ली के बच्चे ने मालिक को बाहर जाने की नहीं दी इजाजत, वीडियो हो गया वायरल

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने घर के दरवाजे पर खड़ी है और वो बाहर निकलना चाह रही है, लेकिन वो बाहर निकल नहीं पा रही है. दरअसल इस महिला की पालतू बिल्ली अपने मालिक को बाहर जाने से रोक रही है.

मां के पैर पर बैठी प्यारी बिल्ली
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST
  • मालिक को बाहर जाने से रोकता क्यूट बिल्ली का बच्चा
  • खूब वायरल हो रहा वीडियो

आज कल सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल होने में वक्त नहीं लगता. खासतौर से जानवरों के कुछ वीडियोज तो हमारा दिल ही जीत लेते हैं. ऐसी ही एक प्यारी सी बिल्ली का वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बिल्ली का बच्चा दिखाई दे रहा है, जो अपने मालिक को घर से बाहर नहीं जाने दे रहा है.

वायरल हो रहा मां के पैर पर बैठा बिल्ली का बच्चा

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने घर के दरवाजे पर खड़ी है और वो बाहर निकलना चाह रही है, लेकिन वो बाहर निकल नहीं पा रही है. दरअसल इस महिला की पालतू बिल्ली अपने मालिक को बाहर जाने से रोक रही है. वीडियो देख कर इस बात का अंजादा लगाया जा सकता है कि जितना ये बिल्ली का बच्चा इस महिला से प्यार करता है उतना ही ये महिला भी बिल्ली के बच्चे से कनेक्टेड है.

वीडियो में दिख रही बिल्ली के बच्चे और मालिक की बॉन्डिंग

इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, वहीं हजारों व्यूज भी देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा, ‘ये बिल्ली का बच्चा बेहद ही प्यारा है’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है ये बिल्ली का बच्चा अपनी मालकिन से बेहद प्यार करता है’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘कायदे से आप हिल नहीं सकते और अगर ऐसा करते हैं, तो आपको उसे अपने साथ ले जाना होगा’ इसके अलावा इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में काफी सारी इमोजी भी देखने को मिल रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement