Advertisement

Happy Birthday Deepika Padukone: आज हैं बॉलीवुड की क्वीन, कभी थीं हिमेश रेशमिया के गानों की बैकग्राउंड डांसर

Deepika Padukone Birthday: उस वक्त हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रहा था, और इसमें काम करने वाले कई प्रमुख चेहरों पर फैंस की उंगलियां उठ रही थी. मामाला था सुशांत सिंह ड्रग केस का. सबसे पहले ड्रग्स मामले से सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम जुड़ा और फिर दीपिका पादुकोण, का नाम भी इससे जुड़ गया. उस वक्त दीपिका पादुकोण का एक पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा था.

दीपिका पादुकोण
नाज़िया नाज़
  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST
  • 5 जनवरी को है बॉलीवुड की सुपरस्टार का जन्मद‍िन
  • पहली मूवी ओम शांत‍ि ओम ने दीप‍िका को बना द‍िया स्टार

साल 2006 में हिमेश रेशमिया का एक गाना आया था. गाने के बोल थे... तेरा तेरा तेरा सूरूर... इस गाने के बैकग्रांउड में एक लड़की डांस करती द‍िखती है. तब शायद किसी ने इस लड़की को नोटिस ना किया हो, लेकिन आज ये लड़की बॉलीवुड की सुपर स्टार है. जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण की. दीप‍िका आज यानी 5 जनवरी को जब अपना बर्थडे मना रही हैं तो ये याद करना लाजिमी हो जाता है कि जब ये लड़की हिमेश रेशमिया के गाने पर बैकग्राउंड में डांस कर रही होगी तब इसने क्या क्या सपने देखे होंगे... और आज अपने 36वें बर्थडे पर दीपिका (Deepika Padukone Birthday) ने वो सब कुछ हासिल कर लिया है.. अभिनेत्री, मॉडल, फैशन आइकन यानी दीपिका अपने हर रोल में हम सभी का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं.

ओम शांति ओम साबित हुए मील का पत्थर

अपने समय के नंबर वन बैडम‍िंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका ने बॉलीवुड में आने से पहले कन्नड़ फिल्मों में काम किया. फिल्म का नाम था ऐश्‍वर्या. इस फिल्म में दीप‍िका के साथ कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र थे. इस फिल्म के एक साल बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिल गया. साल 2007 में दीपिका ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया. दीपिका को ऐसी भूमिका मिली की वो अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस बन गईं. इस फिल्‍म ने दीप‍िका पादुकोण को रातोंरात स्‍टार बना दिया. इसके बाद उन्‍होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिल्म ओम शांति ओम के लिए दीपिका को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था. इसके अलावा साल 2013 में फिल्म गोलिओं के रासलीला के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था. इसके बाद साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ के लिए भी दीपिका के काम को सराहा गया. फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ ने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में उनकी पहचान को मजूबत बना दिया.

जब दीपिका पादुकोण  का नाम एक मशहूर क्रिकेटर से जुड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की लव लाइफ के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. दीपिका पादुकोण की लव लाइफ बाजीराव यानी रणवीर सिंह से शादी करने से पहले काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. दीपिका पादुकोण  का नाम एक मशहूर क्रिकेटर से भी जुड़ा था. दीपिका पादुकोण का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा था. दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में भी रहे लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. 

युवराज सिंह और दीपिका की मुलाकात टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी. एक कॉमन दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोस्ती. दोस्ती के बाद दोनों के बीच केमिस्ट्री बन गई. दीपिका और युवराज साथ में इवेंट्स में भी दिखाई देने लगे. दीपिका और युवराज सीक्रेट डेट्स पर भी जाते थे लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए. दीपिका और युवराज ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की लेकिन एक इंटरव्यू में युवराज ने कई बातें कह दी थीं.  

और 2018 में कर ली शादी

साल 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी कर ली. रणवीर उनकी जिंदगी में उनका सच्चा प्यार बनकर आए और उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया. ये दोनों बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल भी कहलाते हैं. 

हमेशा मुस्‍कुराने वाली दीपिका एक वक्‍त कभी खुद निराशा की शिकार हो गई थीं. वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह डिप्रेशन में आ गई थीं. इतना ही नहीं एक वक्‍त उन्‍होंने जीने की आस तक छोड़ दी थी. ये बात खुद एक्ट्रेस ने KBC13 के मंच पर कही थी. अपने बीते दिनों को याद कर दीपिका भावुक भी हो गईं थी.  

दीप‍िका ने बताया कि एक समय वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं. उन्‍हें कुछ अच्‍छा नहीं लगता था. उन्‍हें न किसी मिलना पसंद था और न ही कहीं बाहर जाना. वह अकेले रहना चाहती थीं. दीपिका ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता था कि मुझे काम पर नहीं जाना है. मैं कुछ नहीं करना चाहती थी. कई बार….मुझे नहीं पता ये बात मुझे कहना चाहिए या नहीं लेकिन जीने की…मुझे लगता था कि अब मुझे जिंदा नहीं रहना है.’ हालांकि दीपिका ने यह भी बताया कि  उनके पिता ने उन्‍हें हौंसला दिया और उन्‍होंने खुद इससे बाहर निकलने के लिए हिम्‍मत जुटाई. 

जब सुशांत सिंह मर्डर मिस्ट्री में ड्रग्स मामले में आया था दीपिका का नाम

उस वक्त हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री  बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रहा था, और इसमें काम करने वाले कई प्रमुख चेहरों पर फैंस की उंगलियां उठ रही थी. मामाला था सुशांत सिंह ड्रग केस का. सबसे पहले ड्रग्स मामले से सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम जुड़ा और फिर दीपिका पादुकोण, का नाम भी इससे जुड़ गया. उस वक्त दीपिका पादुकोण का एक पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा था.  इस पोस्ट में वह पति और अभिनेता रणवीर सिंह को अपना ड्रग बता रही थी. दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट पिछले साल 19 नवंबर का था. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह की एक तस्वीर साझा की थी.  तस्वीर में उनकी टीशर्ट पर लिखा था, 'प्यार एक सुपर पावर है'. इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'और आप मेरे सुपर ड्रग हैं.  अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर ने उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, और खूब नाम उछाला गया था. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement