Deepika Padukone: दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद भी दीपिका पादुकोण लगातार अपने काम को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेंगलुरु में एक विज्ञापन की शूटिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और फैंस भी उनके प्रोफेशनल अंदाज की तारीफ करते दिखे. इससे पहले दीपिका फिल्म 'किंग' की शूटिंग को लेकर भी सुर्खियों में थीं.
विज्ञापन शूट के सेट पर दिखा दीपिका का स्टाइलिश अंदाज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका पादुकोण एक ऐड शूट के दौरान दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर का स्टाइलिश पैंटसूट पहना हुआ है, जिसमें उनका लुक काफी एलिगेंट नजर आया. वीडियो में वह कैमरे के सामने बेहद कॉन्फिडेंट और मस्ती भरे अंदाज में शूट करती दिखीं.
शूटिंग के दौरान उनका चुलबुला अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया. फैंस कमेंट कर उनके लुक और एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खास बात यह रही कि प्रेग्नेंसी की खबर के बाद भी दीपिका पूरी ऊर्जा के साथ काम करती नजर आईं.
'किंग' की शूटिंग को लेकर भी रही चर्चा
इससे पहले खबर सामने आई थी कि दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने केपटाउन में फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी की है और उनका शेड्यूल हाल ही में खत्म हुआ है.
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है. इसकी बड़ी वजह शाहरुख खान और दीपिका की हिट जोड़ी है, जिन्होंने पहले भी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
'किंग' में सिर्फ शाहरुख और दीपिका ही नहीं, बल्कि कई और बड़े कलाकार भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे. फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार शामिल हैं. सुहाना खान ने साल 2024 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और अब बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर चर्चा में हैं.
'राका' में भी दिखेंगी दीपिका
'किंग' के अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म 'राका' को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में वह पहली बार साउथ स्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे सकती हैं. यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है.
ये भी पढ़ें