Advertisement

Happy Birthday Devoleena Bhattacharjee: गोपी बहू आज मना रही हैं अपना 36वां Birthday, झूठी सगाई को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल

साल 2012 में आए सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से देवोलीना ने घर घर में अपनी पहचान बनाई. देवोलीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी

devoleena-bhattacharjee-birthday-
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:53 AM IST

गोपी बहू आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 2010 में अपने करियर की शुरूआत करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी  ने एक शो से रातों रात शोहरत कमाई . देवोलीना भट्टाचार्जी ने करियर की शुरूआत  2010 में डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी. 2012 में साथ निभाना साथिया ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया . 

बंगाली हिन्दू परिवार में जन्मी देवोलिना ने अपनी पढ़ाई लिखाई असम से की लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली आ गईं. देवोलीना भट्टाचार्य ने लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है. 

भरतनाट्यम डांसर हैं देवोलीना भट्टाचार्जी  

सबकी चहेती गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने बतौर फैशन डिजाइनर भी काम किया है. देवोलिना ने  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है. शुरुआती करियर में देवोलीना भट्टाचार्य ने  ज्वेलरी डिजाइन के तौर काम किया था. देवोलिना एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं. 

एक शो के लेती हैं इतने लाख

रिपोर्ट्स के मुताबिक देवोलीना का नेटवर्थ 41 मिलियन है जो भारतीय रुपयों में करीब 7 करोड़ रुपए है. देवोलिना बिग बॉस 13 में एंट्री लेकर खूब सुर्खियों में आ चुकी हैं. बिग बॉस में देबोलिना ने  एक हफ्ते के करीब 12 लाख रुपए चार्ज किए थे.  

सगाई का झूठा मजाक कर ट्रोल हुो चुकी हैं देवोलीना 

देवोलीना भट्टाचार्जी यानी गोपी बहू ने अपने ऑन स्क्रीन देवर यानी विशाल सिंह  के साथ झूठी सगाई को लेकर कूब ट्रोल भी हो चुकी हैं. विशाल ने साथ निभाना साथिया में देवोलिना के देवर का किरदार अदा किया था. देवोलिना ने विशाल संग सगाई की अंगुठी पहनते हुए फोटो शेयर की थी बाद में पता चला कि ये एक मजाक था जिसे लेकर फैंस ने दोबोलिना को खूब ट्रोल किया था . 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement