Dhurandhar 2 Day 5 Box Office Collection: धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 850 करोड़ कमाए, पांचवे दिन ₹100 करोड़ का कलेक्शन किया, बाहुबली 2, पुष्पा और पठान को पीछे छोड़ा

सोमवार को जहां आमतौर पर फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आती है, वहीं धुरंधर 2 ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने महज 5 दिनों में भारत भर में 519 करोड़ नेट कमा लिए. इसने बाहुबली 2, पुष्पा 2 और पठान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया.

Dhurandhar 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता आसमान छू रही है. फिल्म ने मात्र 5 दिनों के अंदर ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को इतिहास रचते हुए भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन दर्ज किया है.

5 दिन में 500 करोड़ पार, मंडे को भी नहीं थमी रफ्तार
फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू के साथ शानदार शुरुआत की थी. गुरुवार को थिएटर रिलीज के बाद पहले ही दिन 145 करोड़ (इंडिया) और 240 करोड़ (वर्ल्डवाइड) की ओपनिंग ने रिकॉर्ड बना दिया. वीकेंड में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही और रविवार तक यह भारत में 454 करोड़ नेट तक पहुंच गई.

सोमवार को जहां आमतौर पर फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आती है, वहीं धुरंधर 2 ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने महज 5 दिनों में भारत भर में 519 करोड़ नेट कमा लिए. इसने बाहुबली 2, पुष्पा 2 और पठान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया.

विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन
ओवरसीज मार्केट में भी धुरंधर 2 लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. शुरुआती दिनों में 7 मिलियन डॉलर की ओपनिंग के बाद फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई. सोमवार को ही इसने 2.5 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे इसका ओवरसीज कलेक्शन 25 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया.

वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 850 करोड़
नॉर्थ अमेरिका में भी यह वीकेंड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल कलेक्शन अब 850 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. सिर्फ सोमवार को ही फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने की ओर तेज रफ्तार
800 करोड़ पार करते ही फिल्म ने आमिर खान की 'पीके' का लाइफटाइम कलेक्शन (769 करोड़) पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा विक्की कौशल की 'छावा' (807 करोड़) को भी यह फिल्म पीछे छोड़ चुकी है.

अब फिल्म की नजर 'स्त्री 2' और 'कांतारा चैप्टर 1' के रिकॉर्ड पर है, जिन्हें यह बहुत जल्द पार कर सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मंगलवार तक 900 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं. धुरंधर पार्ट 1 ने 1300 करोड़ की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED