अगर आप सोच रहे हैं कि धुरंधर (Dhurandhar) के फर्स्ट पार्ट की तरह इसका दूसरा पार्ट भी Netflix पर रिलीज होगा, तो आप गलत हैं. इस बार बाजी किसी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मार ली है.
जियो हॉटस्टार में रिलीज होगी Dhurandhar
धुरंधर 2: द रिवेंज की स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar ने हासिल कर ली हैं. हालांकि ये डील कितने में साइन हुई है इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और रिलीज से पहले ही इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. धुरंधर 2 को दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ट्रेडर्स ने इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है.
रिलीज के 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आएगी फिल्म
सिनेमाघरों में रिलीज और स्ट्रीमिंग के बीच सामान्य रूप से आठ हफ्ते का अंतर होता है. ऐसे में अनुमान है कि 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद धुरंधर 2 लगभग 14 मई से JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.
म्यूजिक राइट्स T-Series के पास
साथ ही इस बार फिल्म के म्यूजिक राइट्स में भी बदलाव आया है. पहले पार्ट का साउंडट्रैक Saregama ने रिलीज किया था, लेकिन धुरंधर 2 के म्यूजिक राइट्स T-Series के पास हैं.
फिल्म में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज हो चुका है.
धुरंधर का कलेक्शन लगभग 1350 करोड़
दुनियाभर में धुरंधर का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसमें करीब 299 करोड़ रुपये की कमाई विदेशी बाजारों से हुई, जबकि भारत में फिल्म ने 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया.