फिल्म Dhurandhar: The Revenge यानी धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म साल 2025 में आई हिट फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है. ट्रेलर में पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाते हुए नई साजिश और बड़े ट्वीस्ट के साथ दिखाई गई है. इस फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है और यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर में Ranveer Singh एक बार फिर हमजा के किरदार में नजर आ रहे हैं.
लिहारी के बादशाहत की जंग
ट्रेलर में यह भी संकेत मिलता है कि हमजा आगे चलकर 'लिहारी का बादशाह' बनने की राह पर हैं. हालांकि पहले पार्ट में भी इस बात का संकेत दे दिया गया था. रणवीर इस फिल्म में एक जासूस के रूप में दिखाए गए थे, जो दुश्मनों के गिरोह में घुसकर उनकी साजिशों का पता लगाते हैं. लेकिन अब ट्रेलर और इंटेन्स हो गया है. वहीं लिहारी के बादशाहत के लिए, रहमान डकैत के मौत के बाद अब 3 मुख्य दावेदार सामने आ चुके हैं. उनमें से एक हैं एसपी चौधरी असलम, दूसरे हैं आईएसआई मेजर इकबाल, तीसरे रणवीर सिंह जो जासूस के मुख्य भूमिका में हैं. कहानी अब पूरी तरह दिलचस्प मोड़ लेने जा रही है.
आतंकी संगठन को खत्म करने की कहानी
फिल्म के पहले हिस्से में जसकिरत को Akshaye Khanna के किरदार रहमान डकैत के गैंग में घुसपैठ करते हुए दिखाया गया था. यह गिरोह बलोच इलाके में सक्रिय था. सीक्वल में कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां जसकिरत गैंग के अंदर रहकर एक बड़े आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की योजना बनाता है. ट्रेलर के बैकग्राउंड में Bombay Rockers के मशहूर गाने Ari Ari का रीमिक्स भी सुनाई देता है, जो ट्रेलर को और ज्यादा दमदार बना देता है. ट्रेलर के आखिर में रणवीर सिंह का डायलॉग आता है 'अब पाकिस्तान का भविष्य भारत तय करेगा'.
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी धुरंधर
पहली फिल्म Dhurandhar पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. यह फिल्म सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी और इस कारण ही इसे खाड़ी देशों में रिलीज नहीं किया गया था. इसके बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था.
पहली फिल्म में नजर आए थे ये कलाकार
पहली फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे. इनमें Sanjay Dutt ने एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया था. इसके अलावा Arjun Rampal मेजर इकबाल के रोल में, R. Madhavan अजय सान्याल के किरदार में और Sara Arjun यालिना जमाली के रोल में नजर आई थीं. वहीं Rakesh Bedi ने जमी़ल जमाल का किरदार निभाया था.
फिल्म के पहले हिस्से के अंत में कहानी में बड़ा मोड़ देखने को मिला था. इसमें रहमान डकैत की हत्या हमजा ने कर दी थी और ऐसा दिखाता है कि उसे किसी और ने मारा है. अंत में यह खुलासा होता है कि हमजा असल में जासूस है, जिसे अजय सान्याल ने पाकिस्तान भेजा था. अब सीक्वल में इसी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा और यह देखने वाली बात होगी कि हमजा अपने मिशन को कैसे पूरा करता है.
ये भी पढ़ें