Advertisement

Dia Mirza Birthday: कभी मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नौकरी करती थीं दीया मिर्जा, मॉडलिंग कर फिल्मों में आईं

दीया मिर्जा आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 9 दिसम्बर 1981 को हैदराबाद में हुआ था. Dia Mirza सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं.

Dia Mirza Birthday
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST
  • रहना है तेरे दिल में से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की
  • हिंदी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ​तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर दीया मिर्जा 41 साल की हो गई हैं. 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद, तेलंगाना में जन्मी दीया को रहना है तेरे दिल में फिल्म से जाना जाता है. दीया की मां बंगाली थीं. वहीं उनके पिता जर्मन इंटीरियर डिजाइनर थे. दीया ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक (इंटरनेशनल) का खिताब जीता था. दीया ने बहुत कम फिल्में की हैं लेकिन अपनी क्यूटनेस की वजह से वह हमेशा फैंस के दिलों में रही हैं. दीया एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं. आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में खास बातें.

RHTDM के लिए आज भी किया जाता है याद

दीया मिर्जा ने 'रहना है तेरे दिल में'  फिल्म  से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में वे आर माधवन के साथ नजर आई थीं. इसी ​फिल्म से वे सदा के लिए लोगों के दिल में रह गईं. RHTDM के अलावा दीया को तुमको न भूल पाएंगे, तुमसा नहीं देखा, अलग, लगे रहो मुन्ना भाई, परिणीता, दम, सलाम मुंबई और संजू समेत दर्जनों हिट फिल्मों में देखा गया है. दीया बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं.

मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की नौकरी करती थीं दीया

16 साल की उम्र मे ही दीया ने एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करना चालू कर दिया था. दीया ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया. इसमें वह सेकेंड रनर अप रहीं. इसके बाद से दीया कई बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट में दिखाई दीं. पहली फिल्म साइन करते वक्त दीया की उम्र 17 साल थी और 18वें साल में उनकी पहली फिल्म RHTDM रिलीज हो गई. हिंदी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ​तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

दो बार कर चुकी हैं शादी

दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर साल 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा से शादी की. इसके पहले दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया. हालांकि 2019 में दीया और साहिल का तलाक हो गया. दीया ने 2021 में वैभव रेखी से शादी कर ली. इस शादी से उनका एक बेटा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement