क्या सच में एल्विश और जिया शंकर बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में? जानें इसके पीछे की पूरी सच्चाई

एल्विश यादव ने एक फोटो शेयर करके पूरे सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर दिया है. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लेकिन जानें फोटो के पीछे की पूरी सच्चाई.

Elvish yada jiya shankar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

एल्विश यादव ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. उस लड़की की उंगली में बड़ी डायमंड रिंग दिख रही थी. स्टोरी में उन्होंने जिया शंकर को भी टैग किया. जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद एल्विश अपनी सगाई का ऐलान कर रहे हैं.

फैंस ने लगाया सगाई का अंदाजा
इस पोस्ट के साथ लिखा गया मैसेज "Gave love another chance and I found my heart". अब फैंस के बीच चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है. लोगों को लगा कि दोनों ने चुपचाप सगाई कर ली है और अब इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. एल्विश और जिया, जो Bigg Boss OTT 2 में साथ नजर आए थे, वह लंबे समय से डेटिंग की अफवाहों में रहे हैं. हालांकि दोनों ने हमेशा कहा है कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

सच्चाई क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंदरूनी सूत्रों ने दोनों के किसी भी तरह के रोमांटिक रिश्ते या सगाई की बात से इनकार किया है. बताया जा रहा है कि जो तस्वीर वायरल हुई है, वह किसी निजी रिश्ते की नहीं बल्कि एक आने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ी है. पहले भी एल्विश ने जन्नत के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर किया था. हालांकि वहां भी लोगों ने दोनों के रिश्ते को ले कर अफवाह उड़ाई. लेकिन बाद में पता चला कि वह केवल सॉन्ग के प्रमोशन के लिए है. यानी यह पोस्ट भी केवल एक प्रोजेक्ट का हिस्सा है, न की कोई रिश्ते की स्वीकृति. 

आने वाले प्रोजेक्ट की ओर इशारा
रिपोर्ट के अनुसार, एल्विश यादव और जिया शंकर एक साथ किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं. तस्वीर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की थीम रोमांटिक हो सकती है. यही वजह है कि तस्वीर को देखकर लोगों ने इसे असली सगाई समझ लिया.

फैंस अब भी कर रहे हैं इंतजार
भले ही सगाई की खबरों को गलत बताया गया हो, लेकिन फैंस अब भी दोनों की केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हैं. लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनका नया प्रोजेक्ट क्या है और कब सामने आएगा.

 

ये भी पढ़ें


 

Read more!

RECOMMENDED