Advertisement

Vikram Vedha Teaser: फिल्म विक्रम वेधा का टीजर हुआ रिलीज, 20 साल बाद सैफ और ऋतिक की जोड़ी पर्दे पर मचाएगी धमाल

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान इससे पहले एक साथ फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' में साल 2002 में एक साथ नजर आए थे. अब दोनों अभिनेता पुलिस और गैंगस्टर के रोल में इस तमिल फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे.

ऋतिक रोशन, सैफ अली खान
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

साल 2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म विक्रम वेधा का बॉलीवुड में हिंदी रीमेक बनने जा रहा है. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)  की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) का टीजर बुधवार को रिलीज हो गया है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म का यह टीजर काफी दमदार दिख रहा है. फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे और ऋतिक रोशन एक बड़े गैंगस्टर का अभिनय करते नजर आएंगे. 1 मिनट 46 सेकेंड के इस टीजर में एक्शन और थ्रिलर देखने  को मिलेगा. यह हिंदी रीमेक पुष्कर-गायत्री (Pushkar-Gayatri)  द्वारा लिखित और निर्देशित है. बता दें कि फिल्म  30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में  दस्तक देगी.

20 साल बाद साथ में करेंगे काम

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान 20 साल बाद साथ में विक्रम वेधा में अभिनय करते दिखेंगे. इससे पहले दोनों कलाकारों ने एक साथ फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' साल 2002 में एक साथ काम किया था. एक बार फिर से यह दमदार जोड़ी विक्रम वेधा में देखने को मिलेगी, जिसे लेकर फैंस बहुत खुश हैं. 1 मिनट 46 सेकंड के इस टीजर में दर्शकों को बड़े पैमाने पर एक्शन के साथ  ऋतिक का गैंगस्टर लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. टीजर में कैची बैकग्राउंड म्यूजिक भी शामिल किया गया था, जिससे फिल्म में फैंस को काफी सस्पेंस देखने को मिल सकता है.

30 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाने के लिए तैयार की गई है. पुलिस के अवतार में सैफ ऋतिक को ट्रैक करने और उसका पीछा करने के लिए निकलते है, जो एक तरह से बिल्ली और चूहे को पकड़ने जैसा लग रहा है. 

30 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रही यह फिल्म गुलशन कुमार के साथ टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट , जियो स्टूडियोज जैसे बड़े प्रोडक्शन के सहयोग से बनाई गई है. फिल्म में सैफ और ऋतिक के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सरफ और योगिता बिहानी भी हैं. आपको बता दें, इसके ऑरिजिनल फिल्म में एक्टर आर माधवन और विजय सेथुपति लीड रोल में थे.

ट्वीट करके शेयर किया टीजर

फिल्म के टीजर को अभिनेता ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और फिल्म निर्माता पुष्कर-गायत्री के साथ सभी प्रोडक्शन टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. फिल्म के टीजर को अच्छे रिव्यूज मिल रहें है. अभिनेता ऋतिक रोशन ने टीजर की लिंक शेयर करके ट्विटर पर लिखा, एक कहानी सुनाए. अब फैंस 30 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में लगने का इंतजार कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement