OTT Releases: इस वीकेंड ओटीटी पर बॉलीवुड फिल्मों का जलवा...आ रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

इस सप्ताह रकुलप्रीत सिंह की छतरीवाली और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू रिलीज होने वाली है. छतरीवाली जी5 पर और मिशन मजनू नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

OTT release this week
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस थोड़ा सुस्त दिख रहा है. अभी तक हमारी जानकारी में कोई ऐसी फिल्म नहीं आई है जिसके लिए दर्शक बहुत वेट कर रहे हों या फिर उसने मार्केट में बज बना रखा हो. लेकिन OTT पर कई फिल्मों का जलवा होने वाला है. आने वाले दिनों में फैंस को सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू और रकुलप्रीत का छतरीवाली रिलीज होने वाली है. कई और वेब सीरीज इस लिस्ट का हिस्सा होंगी. आइए आपको बताते हैं.

हंट फॉर द इंडियन मुजाहिदीन
19 जनवरी को डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम की जाएगी. यह नयी सदी की शुरुआत में इंडियन मुजाहिदीन के बनने और बर्बाद होने के सफर को दिखाती है. इसकी कहानी इनवेस्टिगेटिव अफसरों के हवाले से दिखायी जा रही है.

मिशन मजनू
नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी को मिशन मजनू आएगी. यह स्पाइ एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी सत्तर के दशक में सेट है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगे, जो एक मिशन पर पाकिस्तान जाता है. इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है.

मरते दम तक
मरते दम तक प्राइम वीडियो पर 20 जनवरी को रिलीज होगी. यह एक दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. इस सीरीज में भारतीय सिनेमा में नब्बे के दौर में बनने वाली पल्प फिल्मों के बारे में पड़ताल की गयी है.डॉक्यूमेंट्री को वासन बाला ने बनाया है. इसमें बी ग्रेड फिल्मों के निर्देशकों के साथ उन कलाकारों से भी बात की गयी है, जो इन फिल्मों में काम करते थे.

छतरीवाली
जी5 पर छतरीवाली 20 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में रकुल कंडोम टेस्टर के रोल में हैं. यह फिल्म सोशल टैबू पर कमेंट करती है. रकुल प्रीत सिंह के अलावा सतीश कौशिक, राजेश तैलंग और सुमित व्यास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

फौदा
नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्द इजरायली वेब सीरीज फौदा का चौथा सीजन आने वाला है. यह काफी चर्चित सीरीज है. नेटफ्लिक्स पर बिलिंग एम्पायर न्यूयॉर्क, रिप्रेजेंट और शैंटी टाउन सीरीज भी स्ट्रीम की जा रही हैं.  

 

Read more!

RECOMMENDED